Bhojpuri Gana: खेसारी और अक्षरा की जोड़ी ने मचाया बवाल, वीडियो देख बढ़ गया सोशल मीडिया का पारा

भोजपुरी फिल्मों की बात की जाए तो कुछ नाम ऐसे हैं जिनका इंडस्ट्री को पहचान दिलाने में अच्छा-खासा योगदान रहा है। इन सुपरस्टार्स ने कड़ी मेहनत और लोगों के ताने सुनने के बाद यहां तक अपनी पहचान बनाई है। आज भोजपुरी स्टार्स को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। वहीं इस लिस्ट में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम टॉप पर है।;

Update: 2022-05-30 11:51 GMT

भोजपुरी फिल्मों की बात की जाए तो कुछ नाम ऐसे हैं जिनका इंडस्ट्री को पहचान दिलाने में अच्छा-खासा योगदान रहा है। इन सुपरस्टार्स ने कड़ी मेहनत और लोगों के ताने सुनने के बाद यहां तक अपनी पहचान बनाई है। आज भोजपुरी स्टार्स को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। वहीं इस लिस्ट में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम टॉप पर है। भोजपुरी हसीना और सुपरस्टार खेसारी किसी भी प्रोजेक्ट को हिट करना बखूबी जानते हैं। दोनों की साथ में जोड़ी फैंस के बीच आग लगा देती हैं। यही वजह है कि अक्षरा और खेसारी की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है।

Full View

इन दोनों स्टार्स कि खासियत है कि ये किसी भी कोस्टार्स के साथ बवाल ही नजर आते हैं। एक्ट्रेस के साथ कमाल की केमिस्ट्री बनाने में कामयाब हो जाती हैं। अक्षरा सिंह हर मामले में नंबर वन हैं। इस बीच खेसारी और अक्षरा सिंह का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस बार बार देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। इस गाने का नाम है 'चला चदरा में अदरा' (Chala Chadra Mein Adra) जिसमें अक्षरा सिंह अपने बोल्ड अवतार से आग लगा रही हैं।

वीडियो में स्टेज डांस करती हुई एक्ट्रेस शार्ट स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहनी नजर आ रही हैं वहीं खेसारी भी मैचिंग करते नजर आ रहे हैं। यू ट्यूब पर यह गाना फिलहाल सर्चिंग लिस्ट में है। इस भोजपुरी गाने को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को एक जमाने में भोजपुरी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। दोनों अपने प्रोफेशनल लाइफ में बहुत हिट हैं। दोनों को फैंस खूब पसंद करते हैं और इनके प्रोजेक्ट्स की बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Tags:    

Similar News