Bhojpuri Gana: दहेज न मिलने से परेशान निरहुआ की आम्रपाली ने लगाई क्लास, देखें वीडियो

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ 'निरहुआ'(Nirahua) और आम्रपाली दुबे की जोड़ी फैंस की ऑलटाइम फेवरेट है। इस जोड़ी का एक गाना....;

Update: 2021-04-21 07:53 GMT

अगर आप भोजपुरी गानों के दिवाने हैं, तो आप सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) 'निरहुआ' (Nirahua) और आम्रपाली दुबे की जोड़ी के बारें में तो जानते ही होंगे। यह जोड़ी भोजपुरी गानों की पसंद रखने वालों की ऑलटाइम फेवरेट है। इनकी फिल्में, गाने और म्यूजिक वीडियो यूट्यूब और अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर आते ही हिट हो जाते हैं। यही नहीं जब इनके कोई नए गाने न आ रहे हो तो इस जोड़ी के चाहने वाले इनके पुराने गानों को लाखों बार देख-देख कर अपना दिल बहलाने लगते हैं। ऐसा ही एक गाना है जो इस समय यूट्यूब पर छाया हुआ है।

Full View

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के इस गाने का नाम 'लव दहेज' है। इसमें दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है। इस गाने को खुद निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने ही अपनी आवाज दी है। इसका म्यूजिक बहुत ही शानदार है। गाने के बोल भोजपुरी इंडस्ट्री के जानेमाने गीतकार आजाद सिंह ने लिखे हैं। जबकि म्यूजिक कंपोज विनय विनायक ने किया है। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के इस रोमांटिक गाने को सोनी म्यूजिक रीजनल ने अपने यूट्यूब चैनल पर नवंबर 2019 में लॉन्च किया था। इस गाने में दोनों के बीच ट्यूनिंग कमाल की है। गाने में दोनों अपने बेहतरीन डांसिंग मूव्स दिखा रहे हैं। ब्राइडल लुक में काजल राघवानी काफी खूबसूरत और ग्रूम लुक में दिनेश लाल यादव काफी हैंडसम लग रहे हैं। आम्रपाली और निरहुआ के इस गाने पर अबतक 99 लाख से भी ज्यादा व्यूज़ आ चुके और लगातार व्यूज़ बढ़ ही रहे हैं।

बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी है। इनकी फिल्में और गाने आते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं। दोनों ने पहली बार साल 2014 में आई भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला 2' में एक साथ काम किया था, इसके बाद दोनों कई सुपरहिट फिल्में दी चुके हैं और अब तक 30 से ज्यादा फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। फिलहाल, आम्रपाली और निरहुआ दोनो कोरोना संक्रमित हैं और अपना ट्रीटमेंट करवा रहे हैं।

Tags:    

Similar News