Bhojpuri Song : पवन सिंह और श्वेता ने रंगों में सराबोर होकर किया जोरदार रोमांस, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया गदर

होली स्पेशल भोजपुरी गाने धराधर रिलीज हो रहे हैं। इस बीच अपने गायन कौशल के लिए पॉपुलर भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का एक और गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में अभिनेता बॉलीवुड की दीवा श्वेता महारा (Shweta Mahara) के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।;

Update: 2022-03-11 10:59 GMT

रंगों का त्योहार 'होली' (Holi 2022) आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं । इस त्योहार से पहले होली स्पेशल भोजपुरी गाने धराधर रिलीज हो रहे हैं। इस बीच अपने गायन कौशल के लिए पॉपुलर भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का एक और गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आपके होली को और स्पेशल बनाने के लिए पवन सिंह ने अपना गाना 'होली के मजा' (Holi Ke Maja) जारी किया।

Full View

'होली के मजा' को रौशन सिंह विश्वास ने लिखा है और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। वीडियो में अभिनेता बॉलीवुड की दीवा श्वेता महारा (Shweta Mahara) के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों की सिजलिंग केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद है। पवन संग श्वेता रंगों में रंगी नजर आ रही हैं। यूट्यूब पर गाना तहलका मचा रहा है। जीएमजे - ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन - भोजपुरी (GMJ - Global Music Junction - Bhojpuri) चैनल पर 9 फरवरी को यह गाना रिलीज हुआ है और अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

बता दें कि पवन सिंह अपने नाम हिट फिल्मों और भक्ति गीतों के अलावा कई भोजपुरी गाने भी कर चुके हैं। 2008 में डांस नंबर 'लॉलीपॉप लागेलु' के बाद अभिनेता काफी पॉपुलर हो चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो पवन सिंह 'मेरा भारत महान', 'मेरा वतन', 'हम हैं राही प्यार के' और 'स्वाभिमान' जैसी कई फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं श्वेता ने हाल ही में भोजपुरी फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में वह प्रदीप पांडे चिंटू के अपोजिट नजर आएंगी। 

Tags:    

Similar News