Bhojpuri Gana : जर्मनी और आर्मेनिया की सड़कों पर रोमांस करते नजर आए खेसारी लाल यादव, यूट्यूब पर मचा तहलका
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव का नया गाना 'आशिक' रिलीज हो गया है। सुपर स्टार की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि खेसारी का कोई भी गाना हिट हो जाता है। हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने इस गाने को अपनी आवाज दी है और जमकर डांस भी करते नजर आ रहे हैं।;
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव का नया गाना 'आशिक' रिलीज हो गया है। सुपर स्टार की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि खेसारी का कोई भी गाना हिट हो जाता है। हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने इस गाने को अपनी आवाज दी है और जमकर डांस भी करते नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव गाने में एक्ट्रेस प्रियंका सिंह के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने की बात करें तो इसमें खेसारी लाल यादव अपने देसी लुक से दूर हिप हॉप अंदाज में डांस करते देख सकते हैं वहीं प्रियंका ने इसमें उनका खूब साथ दिया है। गाने में जर्मनी और आर्मेनिया की सड़कों पर रोमांस करते नजर आए हैं।
खेसारी और प्रियंका के इस म्यूजिक वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो यह गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक कदम है। इस गाने को जर्मनी और आर्मेनिया में शूट किया गया है, जहां शायद इससे पहले किसी भोजपुरी गाने की शूटिंग नहीं हुई है। इस गाने को खेसारी के अलावा प्रियंका ने भी अपनी आवाज दी है। इस गाने को अजीत मंडल ने लिखा है और इसका संगीत शुभम राज ने दिया है, जबकि इसका निर्देशन दीपेश गोयल ने किया है। इस गाने को वीवायआरएल भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। गाने को रिलीज हुए अभी कुछ घंटे ही हुए हैं और अब तक 2 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो खेसारी लाल यादव ने पिछले 1 महीने में अपने तीन गाने रिलीज किए हैं और इन तीनों गानों को खेसारी के फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'पानी पानी' और 'दो घूंट' की अपार सफलता के बाद उम्मीद है कि यह गाना भी हिट होगा। खेसारी जल्द फिल्म 'बापजी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में खेसारी के साथ मनोज टाइगर और काजल राघवानी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन देव पांडे कर रहे हैं और इसे रामजीत जायसवाल प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की सबसे दिलचस्प बात यह है कि संभावना सेठ इस फिल्म के एक आइटम सॉन्ग में नजर आने वाली हैं। वहीं हाल ही में खेसारी भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित कंपनी टी सीरीज के कार्यालय में टी सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार के साथ मीटिंग भी की है और आगामी परियोजना के बारे में संकेत दिया।