Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राघवानी के साथ किया ऐसा काम कि एक्ट्रेस के देहिया में उठने लगा पेन, देखिए वीडियो

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल याजव (Khesari Lal Yadav) इंडस्ट्री में काफी जाना माना नाम है। हाल ही में सुपरस्टार का एक नया गाना रिलीज हुआ है। खेसारी लाल यादव का 'देहिया में पेन बा' (Dehiya Me Pain Ba) गाना हाल ही में रिलीज हुआ है।;

Update: 2021-11-14 10:32 GMT

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल याजव (Khesari Lal Yadav) इंडस्ट्री में काफी जाना माना नाम है। एक्टर के गाने नए हो चाहें पुराने दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर होते हैं। हाल ही में सुपरस्टार का एक नया गाना रिलीज हुआ है। खेसारी लाल यादव का 'देहिया में पेन बा' (Dehiya Me Pain Ba) गाना कल यानी कि 13 नवंबर को  रिलीज हुआ है। गाने में खेसारी के साथ शिल्पी राघवानी (Shilpi Raghwani) अपनी कमाल की अदाएं दिखाती हुईं नजर आ रही हैं। इस गाने को खेसारी के फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

गाना 'देहिया में पेन बा' इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में शिल्पी और खेसारी की कैमिस्ट्री काफी जबरदस्त है। इस म्यूजिक वीडियो में कपल की ट्यूनिंग देखकर दर्शक इस जोड़ी के फैन हो जाएंगे। इस गाने में दोनों ने तगड़े रोमांस के साथ जोरदार डांस भी किया है। म्यूजिक वीडियो में दोनों के रोमांस को देख आपके दिलों की धड़कने बढ़ जाएंगी। यहां देखिए 'देहिया में पेन बा' गाना।

Full View

इस म्यूजिक वीडियो को 'आदिशक्ति फिल्म्स' (Aadishakti Films) नाम के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। 'देहिया में पेन बा' गाने को अपनी आवाज खेसारी लाल यादव ने दी है और इसके लिरिक्स बोस रामपुरी (Bos Rampuri) और यादव लालू (Yadav Lalu) ने लिखे हैं। वहीं इस गाने का म्यूजिक आदिशक्ति फिल्म्स के श्याम सुंदर (Shyam Sundar) ने दिया है। इस गाने को अब तक 1,549,726 लोगों ने देखा है और हजारों लोगो ने लाइक भी किया है। 

Tags:    

Similar News