Bhojpuri Gana : खजाना खोलने को बोले खेसारी लाल यादव तो शुभी बोलीं- पहले ले ल होठ लाली के स्वाद...

भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। एक समय था जब भोजपुरी को अश्लीलता का पर्याय माना जाता था। अब समय काफी हद तक बदल गया है और यही वजह है कि भोजपुरी लिस्नर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।इस बीच खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) और शुभी सिंह का एक बोल्ड गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए हैं।;

Update: 2022-04-27 10:59 GMT

भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। एक समय था जब भोजपुरी को अश्लीलता का पर्याय माना जाता था। अब समय काफी हद तक बदल गया है और यही वजह है कि भोजपुरी लिस्नर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर आए दिन नए गाने रिलीज हो रहे हैं और फैंस के बीच धमाल भी मचा रहे हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) और शुभी सिंह का एक बोल्ड गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए हैं।

खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली द्वारा गाया गया हिट भोजपुरी गाना 'निमन चीज चिखाईब' (Niman Chij Chikhyib) को देख फैन्स पागल हो रहे हैं। वीडियो में खेसारी और शुभी के बीच के बोल्ड सीन्स होश उड़ाने के लिए काफी है। दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब है। गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारी और शुभी शर्मा (Subhi Sinha) हैं।' निमन चीज चिखाईब' गाने के बोल प्यारे लाल यादव और कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और संगीत अविनाश झा ने दिया है।

यहां देखें वीडियो

Full View

गाने का वीडियो काफी रोमांटिक और हॉट है। कई सीन्स काफी बोल्ड है जो फैन्स को दीवाना बना रही है। शुभी शर्मा का अंदाज मदहोश करने के लिए काफी है। उनकी अदाएं देख फैन्स की नजरें थम सी गयी हैं। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'छपरा एक्सप्रेस' (Chapra Express) का है, जो प्रेमांशु सिंह द्वारा निर्देशित है, शिव नारायण बी सिंह द्वारा निर्मित है और कहानी प्रेमांशु सिंह द्वारा लिखी गई है। इस गाने को वेब म्यूजिक चैनल नाम के यूट्यूब चैनल पर 8 जनवरी 2015 को रिलीज किया गया है। गाने को 24 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Tags:    

Similar News