Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव ने शिप्रा गोयल संग मचाया तहलका, यूट्यूब पर ट्रेंडिंग है 'रोमांटिक राजा'

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों होड़ लगी हुई है। फिल्म इंडस्ट्री से हर दिन एक नया गाना रिलीज हो रहा है। हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक नया गाना 'रोमांटिक राजा' (Romantic Raja) रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही इस गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है।;

Update: 2021-12-18 13:29 GMT

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों होड़ लगी हुई है। फिल्म इंडस्ट्री से हर दिन एक नया गाना रिलीज हो रहा है। हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक नया गाना 'रोमांटिक राजा' (Romantic Raja) रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही इस गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। खेसारी लाल ने भी इस गाने को लेकर एक पोस्ट अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Khesari Lal Yadav Instagram) से शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में खेसारी ने लिखा है, "#RomanticRaja को इतना सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया! ये प्यार यूँही कायम रहे।"

खेसारी लाल यादव के नए गाने 'रोमांटिक राजा' में आपको उनका एक अलग ही अंदाज देखने मिलेगा। 'रोमांटिंक राजा' एक डिस्को सॉन्ग है, जिसमें खेसारी लाल फुल मॉडर्न अंदाज में नजर आए हैं। वहीं गाने में उनकी राधा का अंदाज भी एकदम निराला है। इस गाने में दोनों की ट्यूनिंग कमाल की है। 'रोमांटिक राजा' में खेसारी और उनकी राधा का डांस काफी एनर्जेटिक है जो आपके कदम थिरकने पर मजबूर कर देगा।

Full View

खेसारी का ये नया गाना 'ब्लू बीट स्टूडियोज' (Blue Beat Studios) के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से कल यानि की 17 दिसंबर को रिलीज किया गया है। इसके साथ 'रोमांटिक राजा' यूट्यब पर नंबर 6 पर ट्रेंड भी कर रहा है। इस गाने को खेसारी लाल के साथ शिप्रा गोयल (Shipra Goyal) ने मिलकर गाया है। शिप्रा ने ये गाना सिर्फ गाया ही नहीं बल्कि इसमें जोरदार परफॉर्मेंस भी दी है। इस गाने के बोल कुणाल वर्मा (Kunaal Vermaa) ने लिखें हैं और वहीं 'रोमांटिक राजा' का म्यूजिक भी शिप्रा ने कंपोज किया है। खेसारी के फैंस उनके इस लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग को काफी पसंद कर रहे हैं और इसे अब तक 5.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Tags:    

Similar News