Bhojpuri Gana: बंदूक की नोंक पर एक्ट्रेस को नचा रहे हैं पवन सिंह, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इन दिनों भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के निजी जिंदगी में काफी उथल पुथल मची हुई है। एक्टर पर्सनल लाइफ में कितने भी परेशान क्यों न हो लेकिन उसका असर प्रोफेशन पर नहीं होने दे रहे हैं। लोगों के बीच बने रहने और फैंस को खुश करने के लिए वे लगातार नए गाने रिलीज कर रहे हैं। उनकी पॉपुलैरिटी कमाल की है तभी तो गाने रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं।;

Update: 2022-06-06 11:22 GMT

इन दिनों भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के निजी जिंदगी में काफी उथल पुथल मची हुई  है। एक्टर पर्सनल लाइफ में कितने भी परेशान क्यों न हो लेकिन उसका असर प्रोफेशन पर नहीं होने दे रहे हैं। लोगों के बीच बने रहने और फैंस को खुश करने के लिए वे लगातार नए गाने रिलीज कर रहे हैं। उनकी पॉपुलैरिटी कमाल की है तभी तो गाने रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं। एक्टर यहां तक पहुंचने के लिए पवन सिंह ने काफी मेहनत की है। इस बीच पवन का नया गाना 'साटा के पईसा' (Sata Ke Paisa) रिलीज हुआ था। इस गाने को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं लेकिन फैंस के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

पवन सिंह इस गाने में दबंग के रोल में नजर आ रहे हैं वहीं उनके ओपोजिट भोजपुरी एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे ( Aakanksha Dubey) नजर आ रही हैं। वीडियो में दबंग बने पवन सिंह अपनी बंदूक की नोक पर अकांक्षा को डांस करने पर मजबूर कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस गाने में जमकर थिरकती नजर आ रही हैं। इस गाने में फैंस को पवन सिंह का धाकड़ अंदाज खूब पसंद आ रहा है। वहीं एक्ट्रेस भी अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक में फैंस का दिल जीत रही हैं। वीडियो में दोनों की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।

यहां देखिए वीडियो

Full View

पवन सिंह का यह खूबसूरत गाना 1 मई 2022 को Shubh Labh Films के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। वीडियो को अब तक 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं वहीं 363 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने अपनी आवाज दी है वहीं लिरिक्स निक्की निहाल की है। 


Tags:    

Similar News