Bhojpuri Gana: जवानी में हुई गलती से रौशनी सिंह के पेट में पल रहा पवन सिंह का बबुआ, यहां देखिए सुपरस्टार का नया गाना

हाल ही में पवन सिंह का एक नया गाना 'गलते चलते बा' रिलीज़ हुआ है। इस गानें को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है और लगातार इसके व्यूज़ बढ़ते जा रहे है। 'गलते चलते बा' गाना 18 सितंबर को रिलीज हुआ था। गाने में रौशनी सिंह सिंह पवन सिंह को धमकी देती हुईं नजर आ रही हैं।;

Update: 2021-09-20 08:23 GMT

Bhojpuri Gana: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ स्टार ऐसे हैं जिनका नाम ही अगर किसी फिल्म या गाने में आ जाए तो वो सुपरहिट हो जाता है। ऐसे ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) फैंस इन्हें देख कर ही खुश हो जाते हैं। पवन सिंह के हर गाने पर मिलियंस में व्यूज़ आते हैं। हाल ही में पवन सिंह का एक नया गाना 'गलते चलते बा' (Galte Chalte Ba) रिलीज़ हुआ है। इस गानें को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है और लगातार इसके व्यूज़ बढ़ते जा रहे है।

'गलते चलते बा' गाना 18 सितंबर को रिलीज हुआ था। इस गानें में पवन सिंह के साथ रौशनी सिंह ने अपना जबरदस्त कमाल दिखाया है। गाने में रौशनी सिंह (Roshni Singh) पवन सिंह को धमकी देती हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस पवन सिंह से अपने साथ शादी करने के लिए कह रही है वरना वो उन पर केस कर देंगी। वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस को मां बनने के लक्षण दिखायी देतें है। इसके बाद वह पवन सिंह के पास जाकर उनसे शादी करने के लिए कहती है और उन्हें बताती हैं कि जवानी में हुई नदानी के कारण वह मां बनने वाली हैं। इस गानें में रौशनी और पवन सिंह ने शानदार डांस किया है। यहां देखिए 'गलते चलते बा' गाना....

Full View

पवन सिंह के साथ इस गानें को अपनी आवाज़ प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने दी है। इस गाने के लिरिक्स छोटू यादव (Chotu Yadav) ने लिखे हैं, वहीं इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह (Priyanshu Singh) ने दिया है। इस वीडियो सॉन्ग को 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन' (Global Music Junction) नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस गानें को अब तक 2,425,254 बार देखा जा चुका है। वहीं अगर वीडियो के लाइक्स की बात करें तो इसको लाखों लोगों ने लाइक भी किया है। 

Tags:    

Similar News