Bhojpuri Gana : पवन सिंह का नया गाना 'हेल्थ ओके' रिलीज, देखें धमाकेदार वीडियो
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी अदाकारी के साथ-साथ सिंगिंग से भी सभी का दिल जीत लेते हैं। उनका हर गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। पावर स्टार के गाने व्यूज, टीआरपी और यूट्यूब पर लाइक्स के मामले में टॉप पर होते हैं। इस बीच पवन सिंह का नया गाना 'हेल्थ ओके' (Health OK) रिलीज कर दिया गया है।;
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी अदाकारी के साथ-साथ सिंगिंग से भी सभी का दिल जीत लेते हैं। उनका हर गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। पावर स्टार के गाने व्यूज, टीआरपी और यूट्यूब पर लाइक्स के मामले में टॉप पर होते हैं। इस बीच पवन सिंह का नया गाना 'हेल्थ ओके' (Health OK) रिलीज कर दिया गया है। इस भोजपुरी गाने में पवन सिंह का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। गाने में उनकी आवाज कहर ढा रही है और वैसे भी उनके आवाज को चाहने वाले करोड़ों में हैं।
शायद यही वजह है कि रिलीज के साथ ही उनके गानों को खूब प्यार मिलता है। इस भोजपुरी गाने को छोटे यादव ने लिखा है। पवन सिंह का यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में पवन सिंह ने एक्ट्रेस के साथ जबरदस्त रोमांस और डांस किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में पवन सिंह का लुक काफी स्टाइलिश है। पवन सिंह ने इन दिनों लगातार कई हिट गाने दिए हैं।
इस गाने को पवन सिंह ऑफिसियल से रिलीज किया गया है और अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आज भोजपुरी इंडस्ट्री किसी पहचान की मोहताज नहीं है। गाने के चाहने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है तभी आए दिन नए गाने रिलीज हो रहे हैं। कोरोना काल में भी भोजपुरी इंडस्ट्री लगातार एक्टिव रही है और अब नए गाने यूट्यूब पर रिलीज हो रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के विकास में योगदान की बात करें तो पवन सिंह का योगदान सराहनीय है।