Bhojpuri Gana : होली के स्पेशल गाने में नजर आई आम्रपाली-निरहुआ की शानदार केमिस्ट्री, सोशल मीडिया पर वीडियो ने लगाई आग

होली (Holi 2022) आने से पहले सोशल मीडिया पर भोजपुरी गानों की बहार आ चुकी है। भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और किंग दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav Nirahua) जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं तो फैंस देखते ही रह जाते हैं। इस बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे के होली सॉन्ग ने धूम मचा दी है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।;

Update: 2022-03-13 10:47 GMT

होली (Holi 2022) आने से पहले सोशल मीडिया पर भोजपुरी गानों की बहार आ चुकी है। भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और किंग दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav Nirahua) जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं तो फैंस देखते ही रह जाते हैं। इस बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे के होली सॉन्ग ने धूम मचा दी है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में आम्रपाली के ससुर होली पर जीएसटी जोड़कर दहेज मांगते नजर आ रहे हैं।

Full View

'होली में जीएसटी जोड़ के' (Holi Mein GST Jor Ke) निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल से 15 फरवरी 2018 को रिलीज हुआ है और इसे अब तक 58 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। दोनों ने सालों पहले इस बेहतरीन भोजपुरी गाने में कुछ ऐसा ही किया था, जो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। होली के मौके पर यह भोजपुरी गाना इन दिनों वायरल हो रहा है। गाने में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव अपना रोमांटिक अंदाज दिखा रहे हैं।

इस जोड़ी का हर गाना और हर फिल्म उनके फैंस को पसंद आती है। दोनों इस कदर हिट हैं कि अब तक दर्जनों फिल्मों और सैकड़ों गानों में एक साथ नजर आ चुके हैं। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली के जबरदस्त डांस के साथ उनका रोमांस भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को अब तक 58,600,775व्यूज मिल चुके हैं। गाने के लिरिक्स प्यार लाल यादव द्वारा लिखे गये हैं और म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी जगत की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। 

Tags:    

Similar News