Bhojpuri Song: नीलम गिरी को हुआ प्रवेश लाल यादव से प्यार, बोली- 'दिलवा ले गइले राजा'
भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों कुछ एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आ रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में नई एक्ट्रेस भी काफी ज्यादा एंट्री कर रही हैं। इसी तरह नीलम गिरी (Neelam Giri) ने भी सिनेमा में एंट्री की और आज वह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं।;
Bhojpuri New Song: भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों कुछ एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आ रही है। फिल्म इंडस्ट्री में नई एक्ट्रेस भी काफी ज्यादा एंट्री कर रही है। इसी तरह नीलम गिरी (Neelam Giri) ने भी सिनेमा में एंट्री की और आज वह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस अपने गाने और फिल्मों से फैंस के दिलों पर राज करती रहती हैं। यूटयूब पर उनके हर गाने को फैंस सुपरहिट बना देते हैं।
'दिलवा ले गइले राजा' गाना हुआ रिलीज
भोजपुरी गानों को सुनने के शौकिन एक्ट्रेस से वाकिफ होंगे। हाल ही में उनका नया गाना प्रवेश लाल यादव (Pravesh Lal Yadav) के साथ यूटयूब पर रिलीज हुआ है, जिसका नाम 'दिलवा ले गइले राजा' (Dilwa Le Gaile Raja) है। दरअसल, ये एक बेहद रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे फैंस का अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। नीलम गिरी ने इस गाने में प्रवेश लाल यादव की पत्नी का किरदार निभाया है। वहीं दोनों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। गाने को 'Nirahua Music World' यूटयूब चैनल से रिलीज किया गया है।
नीलम गिरी ने किया कमाल का डांस
नीलम गिरी नए गाने में कमाल के डांस मूव्स (dance moves) भी दिखा रही हैं। फैंस का गाने में एक्ट्रेस के डांस से नजर हटाना मुश्किल हो गया है। इस गाने की वीडियो में देखा जा सकता है कि नीलम अपने पति से बेहद प्यार करती है और अपनी सहेलियों से भी बताती है कि उनके पति उनका दिल चुरा के ले गए हैं। वहीं इस गाने में शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने अपनी अवाज दी है। हालांकि नीलम गिरी पर इसे फिल्माया गया है। बता दें कि दिलवा ले गइले राजा को प्रवेश लाल यादव ने ही प्रोड्यूस किया है। यूटयूब पर रिलीज होने के बाद से ही गाने को बार-बार सुना जा रहा है।