Bhojpuri Song: पवन सिंह ने 'चिमनी के आगी' में बिखेरा जलवा, काजल संग दिखी कमाल की कैमिस्ट्री
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना यूटयूब पर धमाल मचा रहा है। इसमें वो भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस काजल रघवानी (Kajal Raghavani) के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने सॉन्ग में रोमांस का भी खूब तड़का लगाया है।;
Bhojpuri New Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टरा पवन सिंह (Pawan Singh) का क्रेज फैंस के बीच देखने को मिलता हैं। सिंगिंग और एक्टिंग के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यूटयूब पर रिलीज होते ही पवन का म्यूजिक वीडियो फैंस का दिल जीत लेता है। हाल ही में उनका 'लाल घाघरा' गाना वायरल हो रहा था, जिसने पॉपुलैरिटी के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके बाद अब सिंगर और अभिनेता के नए गाने ने भी इंटरनेट पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है।
पवन सिंह का नया गाना हुआ वायरल
पवन सिंह के नए गाने का नाम 'चिमनी के आगी' है। इसमें वो भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस काजल रघवानी (Kajal Raghavani) के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने सॉन्ग में रोमांस का भी खूब तड़का लगाया है। सॉन्ग में पवन-काजल के बीच की कैमिस्ट्री को भी फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। व्यूज की बात करें तो यूटयूब पर गाने को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया हैं। वहीं एक लाख लोगों ने लाइक भी किया है। भोजपुरी सिनेमा की फिल्मों को देखने वाले पवन सिंह के नाम से परिचित हैं। वहीं उनके गाने लोगों की जुबान पर रहते हैं।
यहां देखिए पवन सिंह का लेटेस्ट सॉन्ग
काजल रघवानी का दिखा बोल्ड अंदाज
चिमनी के आगी गाने में काजल का एक अलग और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। बता दें कि ये गाना पवन सिंह और काजल रघवानी की फिल्म का है, जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया था। इस गाने को पवन के साथ प्रियंका ने गाया है। इससे पहले भी पवन-काजल ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इनकी जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इसमें 'छलकता हमरा जवनिया' गाने को फैंस आज भी बेहद पसंद करते हैं। सिनेमा में पवन सिंह की एक अलग पहचान सिंगर के रूप में भी हैं।