भोजपुरी गाना: 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया भोजपुरी गाना 'चोलिये में अटकल प्राण'
पवन सिंह और काजल राघवानी का यह वीडियो यूट्यूब पर 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है।;
पवन सिंह और काजल राघवानी ने एक साथ कई हिट भोजपुरी गाने किए है। इन दिनों इस जोड़ी का भोजपुरी गाना 'चोलिया में अटकल प्राण' यूट्यूब पर दर्शकों के बीच खूब देखा और सुना जा रहा है। गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी दर्शकों को दीवाना बना रहे है।
पवन सिंह और काजल राघवानी का यह वीडियो यूट्यूब पर 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है जबकि इसके बोल अविनाश झा घंघरू ने दिए हैं।
यहां देखिए यह भोजपुरी गाना।
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है। गाने में काजल राघवानी और पवन सिंह की बेहद रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्में और गाने खूब पसंद किये जाते हैं। उनको पसंद करने वालो की तादात काफी तगड़ी है। काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस में से एक है। वह सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैन्स के साथ जुड़ी रहती है। उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 1 मिलियन से अधिक है।
भोजपुरी इंडस्ट्री में काजल ने साल 2013 में आई फिल्म 'रिहाई' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। काजल अब तक 50 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है।