Bhojpuri Song: खेसारी और आम्रपाली का जबरदस्त वीडियो डांस सांग, 167 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज
Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। हाल ही में खेसारी का और आम्रपाली का गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है।;
Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। जिनके गाने आते ही हिट की लिस्ट में शामिल हो जाते है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरहिट हीरो माने जाते है।
ऐसा ही कुछ आम्रपाली दुबे के साथ है। आम्रपाली भोजपुरी फिल्मों की हिट एक्ट्रेस में से एक है। उनके नए प्रोजेक्ट्स हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते है। इस भोजपुरी फिल्मों की बाला को यूट्यूब की क्वीन कहा जाता है क्योंकि इनके गाने यूट्यूब पर हमेशा सुपरहिट और धमाल मचाए रखते है।
हाल ही में खेसारी का और आम्रपाली का गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है और खूब देखा जा रहा है। इस गाने में का नाम है "मर्द अभी बच्चा बा"। वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 167 मिलियन से भी अधिक लोग देख चुके है। गाने में दोनों एक्टर जबरदस्त डांस मूव्स करते नजर आ रहे है।
आम्रपाली एक्टिंग के साथ साथ बहुत अच्छा डांस भी करती है। भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली को दिनेश लाल यादव के साथ सबसे ज्यादा काम करते देखा जाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री की ये जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है।
नीचे देखें वीडियो: