Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया गाना यूट्यूब पर हुआ रिलीज, VIDEO के फैंस हुए दीवाने
भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर और सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) अपने नए-नए गानों से धमाल मचाते रहते हैं। इस बीच अब उनका नया भोजपुरी गाना 'आव मछरी बनावतानी खाल रजऊ' यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है।;
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर और सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) अपने नए-नए गानों से धमाल मचाते रहते हैं। इंटस्ट्री में उनके गानों को काफी दमदार माना जाता है। फैंस सुपरस्टार रितेश पांडे के हर गाने को आते ही सुपरहिट बना देते हैं। रितेश के गानों का भोजपुरी सिनेमा के शौकिनों को बेसब्री से इंतजार रहता है। रितेश ने अपने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए उन्हें एक बड़ा तोहफा दिया है। उनका नया भोजपुरी गाना 'आव मछरी बनावतानी खाल रजऊ' (Aav Machri Banawatani Khal Raju) यूट्यूब पर रिलीज हो चुका हैं।
वीडियो यूटयूब पर मचा रहा धमाल
रितेश पांडे अपने लेटेस्ट सॉन्ग में ठेठ देहाती की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। उनकी नई लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। 'आव मछरी बनावतानी' को रितेश पांडे के साथ पूजा पांडे ने गाया है। वहीं सक्रिन पर रितेश के साथ भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस सोना पांडे (Sona Pandey) नजर आ रही हैं। गाने के बोल भी काफी देसी अंदाज में बोले गए हैं। दोनों स्टार्स के बीच हो रही बातें भी सुनने में काफी ज्यादा रोचक लग रही है। इस गाने को रिलीज के महज कुछ घंटो के अंदर ही 80 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
रिलीज होते ही गाना हुआ वायरल
इस गाने में रितेश पांडे देहाती आउटफिट को पहने हुए लूंगी और कुर्ता में नजर आ रहे हैं। वहीं सोना पांडे भी पिंक साड़ी में काफी ज्यादा सुंदर लग रही है। गाने में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। रितेश का ये गाना पति-पत्नी के बीच के रिश्ते को बखूबी बयां कर रहा है। इसी कारण भोजपुरी के इस गाने को यूटयूब पर अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। इस गाने के रिलीज के बाद से ही रितेश पांडे के फैंस इसे लगातार देख रहे हैं। रितेश पांडे की लोकप्रियता का भी फायदा उनके नए गाने को मिल रहा है।