Bigg Boss 15: शो के दौरान आउट ऑफ कंट्रोल हुईं अफसाना खान, चाकू से खुद को मारने की कोशिश करते हुए बोली ये बात

टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) का सीजन 15 हर बार की तरह ही काफी खबरों में रहा है। 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) के कंटेस्टेंट्स इस बार शो पर सारी हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं। शो के लेटेस्ट प्रोमो में कंटेस्टेंट सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) आउट ऑफ कंट्रोल होती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने शो पर खुद को चाकू से मारने की कोशिश की है।;

Update: 2021-11-10 09:30 GMT

टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) का सीजन 15 हर बार की तरह ही काफी खबरों में रहा है। 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) के कंटेस्टेंट्स इस बार शो पर सारी हदें पार करते हुए नजर आए हैं। तो वही शो से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सीजन 15 की कंटेस्टेंट सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) शो पर आउट ऑफ कंट्रोल हो गई हैं। उन्होंने शो पर खुद को चाकू से मारने की कोशिश की है। ये बात सोशल मीडिया (Social Media) पर शो के प्रोमो वीडियो के साथ सामने आई है।

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) से 'बिग बॉस 15' का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में सिंगर अफसाना खान पहले जोर जोर से चीखती हुईं नजर आती हैं और बाद में वह खुद को चाकू से मारने की कोशिश करते हुए कहती हैं, "मै मर जाउंगी।" वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि सिंगर शो में आउट ऑफ कंट्रोल हो गईं हैं और सभी सदस्य उन्हें संभालने में लगे हुए हैं। अफसाना इस वीडियो में जबरदस्त हंगामा करती हुईं नजर आ रही हैं और जब घर के सदस्यों से वह काबू में नहीं आती हैं तो सब मदद के लिए 'बिग बॉस' को आवाज देते हैं। यहां देखिए प्रोमो वीडियो...

शो के अपकमिंग एपिसोड में हाउस कैप्टन उमर रियाज (Umar Riaz) को करण कुंद्रा (Karan Kundra), निशांत भट (Nishant Bhat), तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और अफसाना में से तीन कंटेस्टेंट को चुनना था। उमर ने अफसाना को नहीं चुना, जिसके बाद वह अपना आपा खो बैठी और घरवालों से लड़ने लगी। गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब शो पर अफसाना ने हंगामा किया हो। इससे पहले अफसाना और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) को घर के नियम तोड़ने के लिए 'बिग बॉस' से डांट भी पड़ चुकी है। जहां अफसाना को टास्क के दौरान सोने के लिए डांट पड़ी थी तो वहीं शमिता की शो पर अंग्रेजी में बात करने के लिए डांट पड़ी थी।  

Tags:    

Similar News