BB 16: सलमान खान ने विनर के नाम की दी हिंट, अब्दू रोजिक नहीं ये शख्स उठाएगा ट्रॉफी

बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में कई सारे बड़े बदलाव एक साथ देखने को मिलेंगे। रियलिटी शो के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने इशारों में विनर के नाम का अंदाजा दे दिया है।;

Update: 2022-11-12 06:45 GMT

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में हर दिन की शुरुआत ट्विस्ट और बड़े बदलाव के साथ होती है। कंटेस्टेंट के बीच होने वाले लड़ाई-झगड़े तो अब रियलिटी शो का हिस्सा बन चुके हैं। सलमान खान (Salman Khan) की एंट्री का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में एक शॉकिंग एविक्शन भी हुआ। इसके अलावा इशारों में सलमान ने बता भी दिया कि बिग बॉस का विनर कौन हो सकता है। लेकिन आपको भी यह जानकारी हैरान कर सकती हैं कि शो के विनर के लिए अब्दू और शिव का नाम नहीं है।

सलमान ने दी विनर के नाम की हिंट

टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान ने प्रियंका और अंकित को एक्टिविटी एरिया में बुलाकर उनके गेम के बारे में कुछ बातें बताई। इसी दौरान उन्होंने अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) के बात रखने के अंदाज की तारीफ भी की। उन्होंने अंकित को कहा कि, 'आप बहुत समझदार हो आपके सोचने का तरीका भी कमाल का है। आप समझदार होने के साथ ही एक अच्छे ऑब्जरवेंट भी हो।' सलमान खान की बातों को सुनने के बाद लग रहा है कि, विनर कोई और नहीं बल्कि अंकित गुप्ता बन सकते हैं।

प्रियंका चौधरी हुई शो से बाहर?

अब्दू रोजिक और शिव ठाकरे के फैंस को अंकित की तारीफ करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने तंज में लिखा कि, एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और यह अपनी ही दुनिया में मस्त है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका चौधरी के घर से बेघर होने की बात में कितनी सच्चाई है। हालांकि, तमाम रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शो का प्रमोशन करने के लिए ये एक स्टंट है। वहीं, फैंस का कहना है कि प्रियंका को एक सीक्रेट रूम में रखा जाएगा। इसके बाद उनकी फिर से घर वापसी होगी। हालांकि, तमाम सवालों के सही जवाब तो अपकमिंग एपिसोड को देखने के बाद ही पता चल पाएंगे।


Tags:    

Similar News