Bigg Boss 17: 'बिग बॉस' के घर में अब इस नए सदस्य की होगी एंट्री, सलमान खान के है फेवरेट!

Bigg Boss 17 के घर में जल्द ही अब्दु रोजिक एंट्री करने वाले हैं। वह खानजादी को सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे। अब्दु बिग बॉस 16 में नजर आ चुके हैं।;

Update: 2023-11-27 05:46 GMT

Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो 'बिग बॉस 17'  के घर में नए-नए लोगों की एंट्री हो रही है। शो की दर्शकों में मजबूत पकड़ बनाने के लिए मेकर्स हर हफ्ते कुछ बदलाव कर रहे हैं। ताकि शो को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहे। हाल ही में इंटरनेट सेंसेशन ओरी ने बिग बॉस के घर में शिरकत की। उनके बाद घर में मशहूर सिंगर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) आएंगे। 

दरअसल, 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने इस बात की पुष्टी की है कि वह बिग बॉस 17 में आएंगे। वह बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट खानजादी को सपोर्ट करने के लिए आएंगे। अब्दु रोजिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ''हिम्मत बनाए रखें खानजादी ''मैं आपको सपोर्ट करने आ रहा हूं। अब्दु अपनी क्यूटनेस के लिए जाने जाते हैं और वह 'बिग बॉस 16' का हिस्सा रहे थे। उन्हें सलमान खान का फेवरेट भी कहा जाता है।''


खानजादी को मिलेगा अब्दु की फैन फॉलोइंग का फायदा 

 इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि खानजादी को अब्दु रोजिक की फैन फॉलोइंग का फायदा जरूर मिलेगा। अब्दु के सपोर्ट से खानजादी बिग बॉस 17 की एक मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभर सकती हैं। वहीं इसी बीच जिग्ना वोरा भी 'बिग बॉस 17' में बाहर हो गई हैं। 


सलमान खान के गुस्से का शिकार हो रही खानजादी 

बता दें कि 25 नवंबर का वीकेंड का वार एपिसोड में खानजादी को शो के होस्ट सलमान खान के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। इसके बाद फिरोजा खान उर्फ ​​खानजादी इमोशनल हो गईं और उन्होंने बिग बॉस से घर छोड़ने की गुजारिश भी कर डाली थी। बाद में अब्दु रोजिक उनका सपोर्ट करते हुए नजर आए। 


ये भी पढ़ें- महेश भट्ट ने Ranbir Kapoor को बताया दुनिया का 'बेस्ट फादर'

Tags:    

Similar News