Birthday Special : निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं ऋतिक, कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम

बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह दिग्गज एक्टर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के बेटे हैं।;

Update: 2022-01-10 04:20 GMT

बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह दिग्गज एक्टर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के बेटे हैं। ऋतिक ने फिल्म इंडस्ट्री को अनगिनत सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनका अभिनय लोगों के दिलों को छू लेता है और यही उनके नाम की खासियत है कि उनकी फिल्में लोगों को आकर्षित करती है। यही नहीं पूरी दुनिया उनके डांस की दीवानी है।

आज उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं उनसे जुडी हुई कुछ दिलचस्प बातें

बॉलीवुड का यह हैंडसम हंक अपने शानदार किरदार और एक्टिंग से लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। ऋतिक ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी जब वह महज छह साल की उम्र के थे। वे 1980 में पहली बार फिल्म 'आशा' में नजर आए थे वहीं इसके बाद कई फिल्मों में उन्होंने बतौर बाल कलाकार काम किये। उनके काम की जमकर तारीफ होती थी लेकिन अपनी पढाई के चलते ऋतिक को एक्टिंग पर स्टॉप लगाना पड़ा।

वहीं लम्बे समय बाद साल 2000 में उन्होंने अमीषा पटेल के ओपोजिट फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म सुपरहिट रही जिसके बाद ऋतिक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। वहीं लगातार उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ती गयी। ऋतिक अपनी फिटनेस, स्टाइल और फैशन सेन्स के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं।

ऋतिक की पॉपुलर फिल्में-

एक्टर की कई ऐसी फिल्में इतनी सुपरहिट रही है जो दशकों तक बॉलीवुड में पॉपुलर रहेगा। उन्होंने अपने अभिनय से बॉलीवुड कि दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी है जो राइजिंग स्टार्स के लिए प्रेरणादायक रहेगा। उनकी हिट फिल्में 'कोई मिल गया', 'धूम 2', 'जोधा अकबर', 'जिदंगी न मिलेगी दोबारा', 'काबिल' और 'सुपर 30' सहित कई फिल्में हैं जो दर्शकों को एक बार जरूर देखना चाहिए।

निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं ऋतिक

वहीं इतने बड़े स्टार अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कहा जाता है कि पॉपुलैरिटी जितनी अधिक होती है उनकी कंट्रोवर्सी भी उतनी ही होती है। एक्टर की शादी सुजैन खान से हुई थी लेकिन साल 2014 में ऋतिक और सुजैन का तलाक हो गया था। दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं हालांकि अभी भी उनके बीच एक प्यारा सा रिश्ता है और दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया जाता है। वहीं ऋतिक रोशन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की वजह से कई बार विवादों में रहे हैं। कंगना ने उनपर अफेयर करके धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि ऋतिक ने उनके साथ हाथपाई भी की है।

रिपोर्ट्स कि माने तो ऋतिक एक बहुत अच्छे डैड हैं। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हिरदान और हरेन हैं। वहीं एक्टर अपना सारा खाली समय अपने बच्चों को समर्पित करते हैं। वे उनके साथ दोस्तों की तरह रहते हैं। वह अपने बच्चों के साथ बाहर जाना पसंद करते हैं।

Tags:    

Similar News