Bharat Box Office Collection Day 1 : जानें सलमान की भारत का पहला दिन कैसा रहा

2009 से ईद पर सलमान अपने फैंस को अपने फिल्मों के जरिए ईदी देते रहे हैं। सलमान के प्रशंसक हर साल ईद पर उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं।;

Update: 2019-06-06 04:02 GMT

Bharat Box Office Collection Day 1 : सलमान की जिस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था वह कल रिलीज हो गई और वो फिल्म है भारत। 2009 से ईद पर सलमान अपने फैंस को अपने फिल्मों के जरिए ईदी देते रहे हैं। सलमान के प्रशंसक हर साल ईद पर उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

उनकी फिल्म भारत 5 जून को पूरे देश में 4700 स्क्रीन्स में रिलीज़ की गई। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। भारत ने पहले दिन 42.30 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की है। इसके साथ ही सलमान ने ईद पर आई अपनी सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि इससे पहले ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड सुल्तान के नाम था जिसने पहले दिन 36.54 करोड़ की कमाई की थी।  

इस फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, और मशहूर कॉमेडियन सुनिल ग्रोवर भी हैं।फिल्म दर्शकों के दिल में कितनी जगह बना पाती है यह फिल्म की पूरी कमाई के बाद ही पता चलेगा।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News