Bollywood Celebrities: शाहरुख खान और अक्षय कुमार ही नहीं, इन सितारों का भी है दिल्ली से खास रिश्ता

Bollywood Celebrities: दिलों पर राज करने वाले ये खास सितारों का दिल्ली से खास रिश्ता है, क्योंकि ये वही दिल्ली है जहां पर इन सितारों का बचपन बीता है। चांदनी चौक हो या साकेत की गलियां हर जगह से खास रिश्ता रखते हैं ये खास चेहरे।;

Update: 2023-07-23 12:02 GMT

Bollywood Celebrities: दिल वालों की दिल्ली किसी पहचान की मोहताज नहीं है। देश की राजधानी दिल्ली में हुनर की भरमार है। इसने उन सितारों को संजोया है, जो आज बेहतरीन कलाकार के रूप में सबके दिलों पर राज करते हैं। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं दिल्ली से रिश्ता रखने वाले कलाकारों के बारें में जिनकी कला आज दुनियाभर में करतब दिखा रही है। तो जानिए चमकते सितारों के बारे में।

शाहरुख खान

किंग खान फेमस शाहरुख खान का जन्म 02 नवंबर, 1965 दिल्ली में हुआ था। किंग खान के माता-पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान और लतीफ फातिमा खान तथा बड़ी बहन का नाम शेहनाज लालारुख है। खान ने अपनी जिंदगी के शुरुआती दिन अपने दादा-दादी के साथ बैंगलोर में बिताए। किंग खान ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से स्नातक और परा-स्नातक की पढ़ाई की। रोमांस के बादशाह कहे जानें वाले किंग खान ने दीवाना से बॉलीबुड में एंट्री की। सन् 1991 में गौरी खान के साथ शादी के बंधन में बंधे।

शाहरुख खान

अक्षय कुमार

स्टंट मैन के नाम से दिलों पर राज करने वाले अक्षय कुमार का जन्म 09 सितंबर,1967 को अमृतसर, पंजाब में हुआ, लेकिन उनका पालन पोषण दिल्ली के चांदनी चौक में हुआ। अक्षय कुमार के माता-पिता का नाम अरुणा भाटिया और हरिओम भाटिया है। वे बहुत कम उम्र से ही एक दमदार कलाकार थे।

कुछ समय बाद मार्शल आर्ट सीखने के लिए बैंकॉक चले गए। उन्होंने वहां पर वेटर के साथ-साथ शेफ के रूप में काम किया। एक्टर बनने से पहले एक मॉडल थे। उन्होंने अपने पहले पोर्टफोलियो की शूटिंग के लिए बतौर सहायक फोटोग्राफर के रूप में काम किया। अक्षय ने दीदार फिल्म से बॉलीबुड डेब्यू किया था। अक्षय के एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, पूर्व मॉडल और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं।

अक्षय कुमार

शाहिद कपूर

शाहिद का बॉलीवुड तक पहुंचने का सफर मानो किसी स्क्रिपट की तरह लिखा गया हो। कहा जाता है कि किस्मत कब कैसा मोड़ लेगी यह बात किसी को पता नहीं होती।  ऐसा ही कुछ किस्सा शाहिद कपूर का है। शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी,1981 को दिल्ली में हुआ था। इनकी माता का नाम नीलिमा अजीम, पिता का नाम पिता पंकज कपूर (अभिनेता) हैं। राजधानी में जन्में शाहिद को तीन साल की उम्र में अपने माता-पिता का तलाक देखना पड़ा।

तलाक के बाद शाहिद अपनी माता के साथ मुंबई चले गए। शाहिद ने फिल्म इश्क विश्क से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके साथ ही शाहिद ने एक लम्बे समय तक फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया। शाहिद ने एक मॉडल के रूप में भी काम किया और साथ ही विज्ञापन भी किए। उन्होंने एक टीवी धारावाहिक मोहनदास बी.ए.एल.एल.बी. के लिए अपने पिता के सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया।

शाहिद कपूर

सिद्धार्थ मल्होत्रा

स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म 16 जनवरी, 1985 को दिल्ली में हुआ था। उभरते सितारे का पालन-पोषण शिक्षा -दीक्षा दिल्ली में हुई है। वह अपने जीवन का अधिकांश समय शहर में रहे। एक्टिंग करने से पहले वह एक मॉडल थे।

सिद्धार्थ ने करण जौहर के साथ फिल्म माई नेम इज खान के लिए सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से उन्होनें बॉलीवुड में डेब्यू कर सभी का दिल जीत लिया था। सिद्धार्थ ने टीवी धारावाहिक धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान (2006) में भी काम किया था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

अजय देवगन

सिंघम किरदार से सबके दिलों पर राज करने वाले अजय देवगन का जन्म 02 अप्रैल, 1969 को नई दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ था। अजय देवगन के माता-पिता का नाम वीरू देवगन (एक्शन डायरेक्टर) और वीणा देवगन है। फिल्म फूल और कांटे से अजय ने पहला डेब्यू किया। बेस्ट मेल डेब्यू के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। अजय एक प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। उनके द्वारा निर्देशित कि गई पहली फिल्म यू मी और हम थी। 

अजय देवगन

बिपाशा बसु

बिपाशा का जन्म 7 जनवरी, 1979 को दिल्ली में हुआ था। आठ साल की उम्र तक बिपाशा बसु नेहरू प्लेस में रहीं, उसके बाद उनका परिवार कोलकाता चला गया। गोदरेज सिंथॉल सुपरमॉडल कॉम्पटिशन जीतने के बाद उन्होंने छोटी उम्र में ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। बिपाशा पहली बार 'अजनबी' मुवी में नजर आईं। 

बिपाशा बसु

कृति सेनन 

बॉलिवुड से रिश्ता न होने के बावजूद कृति ने जिस तरह से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई वह काबिले तारीफ है। कृति सेनन एक भारतीय अभिनेत्री हैं। कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई, 1990 को दिल्ली में हुआ था। कृति के माता-पिता का नाम गीता सेनन और राहुल सेनन है। कृति ने जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उसके बाद उन्होंने मनोरंजन उद्योग में कदम रखा। कृति सेनन ने पहली बार फिल्म नेनोक्कडाइन में नजर आए थीं। फिल्म हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सेनन ने अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू किया।

कृति सेनन 

राहुल देव

खलनायक किरदार से पहचाने जाने वाले राहुल देव का जन्म 27 सितंबर, 1968 को साकेत, नई दिल्ली में हुआ था। वह एक अभिनेता हैं, जिन्हें चैंपियन (2000), अशोका (2001) और फुटपाथ (2003) के लिए जाना जाता है। 2000 में फिल्म 'चैंपियन' से फिल्मों में डेब्यू करने से पहले राहुल एक मॉडल थे। उन्होंने एक खलनायक की भूमिका निभाई और इसके लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।

राहुल देव

शक्ति कपूर

कॉमेडी किरदार की वजह से दिलों पर राज करने वाले शक्ति कपूर का जन्म 3 सितम्बर, 1952 में दिल्ली में हुआ था। अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्में की हैं। उनके माता-पिता ने उनका नाम सुनील कपूर रखा था। शुरुआत में उन्होंने फिल्मों में छोटी-छोटी सहायक भूमिकाएं की। रॉकी में उन्हें पहली मुख्य भूमिका मिली। उनकी भूमिका एक खलनायक की थी और तभी उन्होंने अपना नाम बदलकर शक्ति रखने का फैसला किया, क्योंकि उनका मानना था कि सुनील एक खलनायक के लिए एक कमजोर नाम था। 

शक्ति कपूर


Also Read: क्या अपनी मैनेजर के साथ Live-in Relationship में रह रहीं रेखा?लेखक ने दिया अपनी किताब का हवाला

Tags:    

Similar News