Nora Fatehi: नोरा फतेही के प्यार में पड़े आर्यन खान, फोटो में देखें लव रिलेशन का सबूत!
नोरा फतेही का नाम शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को डेट करने को लेकर जोड़ा जा रहा है। इस रिपोर्ट में वायरल रिपोर्ट का आधार क्या है, इस पर विस्तार से आपको जानकारी दे रहे हैं।;
Nora Fatehi Photos With Aryan Khan: बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्टर नोरा फतेही (Nora Fatehi) अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस अभिनेत्री इस बार सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लाडले बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बन चुकी हैं। आर्यन अपने बॉलीवुड डेब्यू (Bollywood Debue) की वजह से हर जगह छाए हैं। इस बीच आर्यन का नाम नोरा के साथ जुड़ चुका है। न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए दोनों दुबई में पहुंचे थे। इसके बाद तो दोनों के लव रिलेशन के कनेक्शन जुड़ने शुरू हो चुके हैं।
सोशल मीडिया पर अक्सर यूजर्स ऐसे कयास पर खूब मजे लेते नजर आते हैं। नोरा-आर्यन का नाम जुड़ने के बाद भी यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं। दरअसल, रेडिट नाम के एक यूजर ने दो फोटोज शेयर की है। इन दोनों तस्वीरों में नोरा और आर्यन अलग-अलग नजर आ रहे हैं। लेकिन, दोनों को एक फैन ने जोड़ दिया है। आप हैरान हो सकते हैं, लेकिन नोरा और आर्यन एक ही फैंस के साथ सेम ड्रेस में नजर आ रहे हैं। बस इतना ही काफी था कि यूजर्स ने लव एंगल से दोनों का नाम जोड़ना तक शुरू कर दिया।
नोरा के साथ जुड़ा आर्यन का नाम
तस्वीरों के आधार पर नोरा फतेही और आर्यन खान के लव रिलेशन (love relation) की बात करने के कनेक्शन का सच क्या है। इसकी जानकारी खुद नोरा और आर्यन ही दे सकते हैं। खैर, दोनों फोटोज की वजह से सुर्खियों में जरूर आ गए हैं। आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं, लेकिन मशहूर एक्टर शाहरुख के बेटे बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले हैं। वायरल रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आर्यन का अपकमिंग प्रोजेक्ट कोई वेब सीरीज (web series) होने वाली है, जिसका डायरेक्शन आर्यन करते नजर आएंगे। वहीं, बॉलीवुड गर्मी गर्ल नोरा बीते साल कई फिल्मों में नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आने वाली है। साथ ही, फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाने वाली हैं।