सारा अली खान को जबरदस्ती KISS करने पर ट्रोल हुई शहनाज गिल, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

शहनाज गिल के शो के अपकमिंग एपिसोड में सार अली खान नजर आने वाली हैं। इससे पहले एक्ट्रेस की एक वीडियो देसी बाइब्स के सेट से सामने आई है। इसमें शहनाज ने एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा किया, जो उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।;

Update: 2023-03-19 08:57 GMT

Sara Ali Khan and Shehnaaz Gill: शहनाज गिल अपने शो देसी वाइब्स विद शहनाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में कपिल शर्मा नजर आए थे। अब शहनाज के अपकमिंग एपिसोड में मस्ती को डबल करती हुई सारा अली खान नजर आने वाली हैं। इससे पहले शहनाज ने अपने फैंस के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वो सारा के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस को तो उनका ऐसा करना पसंद आ रहा है, लेकिन उनकी इस पोस्ट को देखकर लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि आखिर शहनाज ने इस बार क्या कर दिया है, जो वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

सारा अली खान के साथ नजर आईं शहनाज गिल

सारा अली खान और शहनाज गिल एक साथ नजर आने वाली है। दोनों के फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। शहनाज-सारा ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके कैप्शन में लिखा गया कि नॉक नॉक। अब बात कर लेते हैं कि शहनाज और सारा क्या करती नजर आ रही हैं। शहनाज ने सारा के साथ उनका पॉपुलर गेम नॉक नॉक खेला। वीडियो में नजर आ रहा है कि शहनाज ने सारा को बुलाने के लिए नॉक नॉक किया। इसके बाद सारा ने कुंडी मत खटकाओ राजा गाना गाया। बाद में शहनाज ने पर्दा लगाकर सारा को Kiss किया। पर्दे से बाहर निकलने के बाद शहनाज को कहते हुए सुना गया कि मेरी पूरी लिपस्टिक खराब हो गई है। हालांकि, यह सब देखकर सारा हैरान हो जाती है।

शहनाज की हरकत पर ऐसे कमेंट कर रहे यूजर्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ शहनाज का ऐसा करना एक्ट्रेस के फैंस को पसंद नहीं आया। इस दौरान सारा पिंक कलर की वन शोल्डर थाई हाई स्लिट ड्रेस में नजर आई। वहीं, शहनाज गिल रेड कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। लोगों को उनकी बोन्ड काफी पसंद भी आ रही है। इस पोस्ट के कमेंट में यूजर्स कमाल की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि राजा और रानी की ये कैसी प्रेम कहानी। दूसरे ने कहा, मैं केवल सारा की वजह से वीडियो देख रहा हूं। एक अन्य ने लिखा कि सारा के साथ शहनाज ने अच्छा नहीं किया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह वीडियो काफी ज्यादा छाया हुआ है।  

Tags:    

Similar News