Sonam Kapoor Birthday : इस ट्वीट के चलते खूब ट्रोल हो रही हैं सोनम कपूर

सोनम कपूर ने हाल ही में आंनद आहूजा से विवाह किया था। सोनम अपने हॉट ड्रेस को लेकर काफी चर्चे में रहती हैं। सोनम की फिल्म दिल्ली 6 का गाना मसककली काफी फेमस हुआ था। बता दें कि फिल्म रांझणा में सोनम ने धनुष के साथ काम किया था यह फिल्म सुपरहिट रही थी और इस फिल्म ने सोनम के करियर को नईं उड़ान दी थी।;

Update: 2019-06-08 11:30 GMT

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अनील कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर का कल जन्मदिन है। सोनम का जन्म भारत में महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में 9 जून 1985 में हुआ था। सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया (2007) से रणबीर कपूर के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

सोनम कपूर ने हाल ही में आंनद आहूजा से विवाह किया था। सोनम अपने हॉट ड्रेस को लेकर काफी चर्चे में रहती हैं। सोनम की फिल्म दिल्ली 6 का गाना मसककली काफी फेमस हुआ था। बता दें कि फिल्म रांझणा में सोनम ने धनुष के साथ काम किया था यह फिल्म सुपरहिट रही थी और इस फिल्म ने सोनम के करियर को नईं उड़ान दी थी।



हाल ही में सोनम ने 3 साल की बच्ची ट्विंकल शर्मा के मर्डर पर किए ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले अलीगढ़ में एक 3 साल की बच्ची को दो युवकों ने मर्डर कर के कुड़े के डिब्बे में फेक दिया था। इसके बाद पूरे देश के साथ साथ बॉलीवुड जगत भी आक्रोश में है।

अक्षय कुमार से लेकर सनी लियोनी तक सबने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी लेकिन जब सोनम ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी तो वह तुरंत ट्रोल होने लगी। उनके ट्रोल होने का कारण उनके कठुआ रेप मामले का ट्वीट है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News