कार्तिक-कियारा से सलमान-कटरीना तक, 2023 में बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ियां मचाएंगी धमाल
साल 2023 में बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर जोड़ियां बड़े पर्दे पर एक बार फिर वापसी करने वाली हैं। इस खास रिपोर्ट में उन तमाम ऑनस्क्रीन जोड़ी की बात कर रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।;
Bollywood Jodis Returning on Screen: बॉलीवुड फिल्मों (Bollywood films) के लिहाज से साल 2023 बेहद खास होने वाला हैं। इस बार फिल्म इंडस्ट्री की कई पॉपुलर जोड़ियां एक साथ बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने वाली हैं। खास बात है कि इन पॉपुलर स्टार्स की जोड़ियों ने जब भी सिनेमाघरों में एक साथ शिरकत की है, उस समय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के तमाम रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। इस रिपोर्ट में बात कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) की जोड़ी से लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी को लेकर बात कर रहे हैं।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण
फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान की जोड़ी 'चेन्नई एक्सप्रेस' (Chennai Express) में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन करने के साथ ही लोगों के दिलों में भी खास जगह बनाई थी। अब साल 2023 में एक बार फिर दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान एक साथ पठान (Pathaan) फिल्म के जरिए स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। देखना दिलचस्प होगा की सिनेमाघरों में फिल्म विवादों में पड़ने के बावजूद कैसा प्रदर्शन करने वाली हैं।
सलमान खान और कटरीना कैफ
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान (Salman Khan) के साथ किसी एक्ट्रेस की जोड़ी को फैंस ने सबसे ज्यादा पसंद किया है, तो वह कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ही हैं। दोनों टाइगर (Tiger) की अपकमिंग फ्रेंचाइजी टाइगर 3 (Tiger 3) में साथ नजर आने वाले हैं। सिल्वर स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस तो काफी ज्यादा उत्सुक हो रहे हैं।
कार्तिक आर्यन कियारा आडवाणी
कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) की फिल्मों का जादू साल 2022 में भी देखने को मिला था। जब ज्यादातर बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बूरी तरह से फ्लॉप हुई थी, तो कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में कार्तिक-कियारा की जोड़ी देखने को मिली थी। अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर कियारा और कार्तिक धमाल मचाने की तैयारी कर चुके हैं। 'सत्यप्रेम की कथा' (Satyaprem Ki Katha) में एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। फिल्म की फर्स्ट लुक पोस्ट को भी लोगों ने बेशुमार प्यार दिया था।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट
बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी को 'गली बॉय' (Gully Boy) फिल्म के बाद दर्शकों ने ऑन स्क्रीन बेशुमार प्यार दिया हैं। दोनों के बीच शानदार ऑनस्क्रीन लव केमिस्ट्री देखने को मिलती है। अब रणवीर-आलिया जल्द ही करण जौहर (Karan Johar) की आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। इस अपकमिंग फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आने वाले हैं।
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन
बॉलीवुड के उन एक्टर की लिस्ट में कार्तिक आर्यन शामिल हैं, जिनकी जोड़ी किसी भी एक्ट्रेस के साथ बनती है तो लोग बेशुमार प्यार उन्हें देते हैं। कार्तिक-कृति की जोड़ी को 'लुका छुपी' (Luka Chuppi) फिल्म में पसंद किया गया था। इसके बाद दोनों की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन (Kriti Sanon) 'शहजादा' फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। यह तेलुगू की 'अला वैकुंठपुरमुलू' का हिंदी रिमेक है।