आम्रपाली संग 'लगा के वैसलीन' में खेसारी लाल यादव का जबरदस्त रोमांस, मिल चुके हैं कई मिलियन व्यूज

इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक सॉन्ग तेजी के साथ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। गाने का नाम है लगा के वैसलीन। लगा के वैसलीन गाने को यूट्यूब पर अबतक करोड़ो बार देखा जा चुका है। गाने में आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव कैमिस्ट्री कमाल की है।;

Update: 2021-07-21 10:52 GMT

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इस फिल्म इंडस्ट्री के हिट स्टार हैं। खेसारी का हर गाना लोगो के सिर चढ़ कर बोलता है। उनका गाना चाहें नया हो या पुराना लोगो के बीच उसकी पॉपुलेरिटी बहुत तगड़ी होती है। इन दिनों खेसारी का एक सॉन्ग तेजी के साथ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। गाने का नाम है 'लगा के वैसलीन' (Laga Ke Vaseline)। 'लगा के वैसलीन' गाने को यूट्यूब पर अबतक करोड़ो बार देखा जा चुका है। यहां देखिए धमाकेदार वीडियो

Full View

लगा के वैसलीन गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने अपनो सुरों से सजाया है। इस गानें में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने फैंस को घायल कर देने वाले ठुमके लगाएं हैं। गाने में आम्रपाली दुबे का डांस एक दम जबरदस्त है। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना 3' (Mehandi Laga Ke Rakhna 3) से लिया गया है। वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल और आम्रपाली की जोरदार कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसे यूट्यूब के Enterr10 Rangeela चैनल से रिलीज किया गया था। गाने को बोल यादव राज (Yadav Raj) ने लिखा है। इस गाने को म्यूजिक रजनीश मिश्रा (Rajnish Mishra) ने दिया है।

जहां खेसारी लाल भोजपुरी के जानेमाने सुपरस्टार हैं वहीं आम्रपाली दुबे भी कुछ कम नहीं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों चाहने वालें है। जितना इंतजार फैंस खेसारी लाल के गानो और फिल्मों का करते हैं, उतना ही बेचैन फैंस आम्रपाली को देखने के लिए भी रहते हैं। 'मेंहदी लगा के रखना 3' में दोनो की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। ये फिल्म साल 2020 के मार्च महीने की 10 तारीख को रिलीज की गयी थी। 

Tags:    

Similar News