सोनू सूद ने प्रवासियों की मदद के लिए जारी किया फोन नंबर, अब तक हजारों प्रवासियों को भेज चुके हैं उनके घर
फिल्म अभिनेता सोनू सूद (Film Actor Sonu Sood) ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर, कहा इस पर कॉल कर ले सकते हैं मदद;
प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने से लेकर उनकी भूख मिटाने के लिए आगे (Film Actor Sonu Sood) फिल्म अभिनेता सोनू सूद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इतना ही नहीं उनके इस नेक काम की मजदूरों के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता भी कर रहे हैं। वहीं सोनू ने अब (Migrant Worker) प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए एक (Toll Free Number) टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है। जिसको उन्होंने शेयर करते हुए कहा कि इस पर कोई भी मदद ले सकता है। जिसे जहां भी जाना है। वह अपनी पूरी डिटेल नोट कराये। इसके बाद उसे घर पहुंचाने का प्रबंध किया जाएगा।
दरअसल, मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद अब तक हजारों मजदूरों को बिहार से लेकर यूपी में भेज चुके हैं। उनकी खूब वाह वाही हो रही है। इस बीच मुंबई में फंसे अन्य प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए सोनू सूद ने एक (Tweet) ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों। अगर आप मुंबई में है और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें। 18001213711 साथ ही बताये कि आप कहां पर हैं, कहा जाना हैं और कितने आदमी है। इसके साथ ही आप मोबाइल नंबर 9321472118 पर वॉट्सऐप कर पूरी जानकारी दें। मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे। सोनू सूद द्वारी ट्वीट के माध्यम से जारी किया गया टोल फ्री नंबर सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। इसके साथ ही उनके पास लगातार फोन भी आ रहे हैं। सोनू सूद अब इन्हें घर भेजने की तैयारी में जुटे हैं।
चलो घर छोड़ आऊँ❣️ pic.twitter.com/LlSyZpQMUu
— sonu sood (@SonuSood) May 26, 2020
ट्वीट पर जमकर कमेंट कर रहे लोग, कोई बोल रहा धन्यवाद तो किसी ने मांगी मदद
सोनू सूद ने जैसे ही ट्वीट कर प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए नंबर जारी किया। तभी उनके पास कॉल से लेकर ट्वीट पर कमेंट आने लगे। इसमें कुछ यूजर्स ने कहा कि सोनू जी आप भगवान ने हैं, तो किसी ने सोनू सूद के लिए भगवान से दुआ भी मांगी। वहीं कुछ ने उनसे मदद के लिए गुहार लगाई। वहीं एक शख्स ने कमेंट कर किया कि सोनू जी जिस तरह से आप बिना थके सेवा में लगे हैं और आज ये फोन नम्बर जारी किया है। इससे आप ने साबित कर दिया कि आप लड़ाई को अंत तक लड़ेंगे। भगवान आपका सदा ध्यान रखे और आपकी ताकत बढ़ती जाये। वहीं एक ट्वीटर यूजर ने कमेंट किया कि सोनू जी आप तो भगवान बन गये हम श्रमिकों के।