ऐश्वर्या राय से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन एक्ट्रेसेस ने बिना किसी 'गॉडफादर' के बनाई बॉलीवुड में अलग पहचान

International Women Day 2021: ऐश्वर्या राय से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड में बिना किसी 'गॉडफादर' के अपनी अलग पहचान बनाई है।;

Update: 2021-03-08 04:42 GMT

आज बॉलीवुड फिल्मों में जहां एक्टर का दमदार सीन रखा जाता है, तो वहीं एक्ट्रेस को भी जानदार रोल्स ऑफर्स किए जाते है। पहले फिल्मों में एक्ट्रेस के रोल्स को हीरो के किरदार से कम माना जाता था। सुपरहिट फिल्मों का श्रेय एक्टर को ही दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज एक्ट्रेस फिल्मों में दमदार सीन्स कर मूवीज को सुपरहिट बनाती है। आज वर्ल्ड विमेंस डे पर हम ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है।

कंगना रनौत- कंगना रनौत सोशल मीडिया पर छाई रहती है। कंगना रनौत का बॉलीवुड में कोई भी जानकार नहीं था, उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई। कंगाना की पहली फिल्म 'गैंगस्टर' सुपहिट रही। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें 'फैशन', 'वंस अपॉन टाइम इन मुंबई', 'तनु वेड्स मनु', 'कृष 3', 'मणिकर्णिका' जैसी फिल्में शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा- देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'द हीरो' से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में उनके काम को पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें 'अंदाज', 'ऐतराज', 'कमीने', 'कृष', 'डॉन', 'बर्फी', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्में है।

ऐश्वर्या राय बच्चन- अपनी खूबसूरती से सबको दिवाना बनाने वाली ऐश्वर्या राय भी टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। उनका जन्म 1 नवम्बर 1973 को हुआ था। ऐश्वर्या राय ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग के तौर पर की थी। मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने फिल्मों में आने का फैसला लिया। ऐश्वर्या ने साउथ फिल्मों में काम किया, लेकिन पहचान उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री से ही मिली।

अनुष्का शर्मा- अनुष्का शर्मा का बॉलीवुड में जब आई, तो उनका कोई गॉडफादर नहीं था। उन्होंने टैलेंट के बल पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। आज अनुष्का टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट शामिल है। अनुष्का ने तीनों खान के साथ काम किया है। अनुष्का फिल्मों से पहले मॉडलिंग करती थी, लेकिन जब उन्हें फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा ने 'रब ने बना दी जोड़ी' ऑफर की तो वो मना नहीं कर सकी।

Tags:    

Similar News