आलिया भट्ट बनीं 'आरआरआर' की 'सीता', साउथ इंडियन लुक में किया सबको घायल
Alia Bhatt: आलिया का ये 'सीता' लुक तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर में आप देख सकते है कि आलिया ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने रेड कलर का ब्लाउज कैरी किया हुआ है।;
बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में आलिया भट्ट नजर आएंगी। फिल्म में आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। ये फर्स्ट लुक उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया। इस फिल्म में आलिया सीता का किरदार निभाने वाली है। आलिया का ये 'सीता' लुक तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर में आप देख सकते है कि आलिया ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने रेड कलर का ब्लाउज कैरी किया हुआ है।
पोस्टर में आलिया एक कमरे में बैठी हुई हैं और उनके आसपास दीये जल रहे है। साउथ इंडियन लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही है। अपने फर्स्ट लुक को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'सीता'... इससे पहले, 'आरआरआर' मूवी ने ट्विटर पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर लिखा था- 'हमारी सीता से मिलो, उनकी शान में आलिया का फर्स्ट लुक 15 मार्च को सुबह 11 बजे सामने आएगा।'
Sita ❤#RRR pic.twitter.com/xV7a1jglyY
— Alia Bhatt (@aliaa08) March 15, 2021
आपको बता दें कि इस फिल्म में आलिया के साथ जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और राम चरण भी लीड रोल में नजर आने वाले है। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में सभी एक्टर पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे। आपको बताते कि इस फिल्म दो महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर आधारित है, जिन्होंने न केवल अंग्रेजों बल्कि हैदराबाद के निजाम से भी आजादी की जंग लड़ी थी।