रणबीर कपूर की मां के संग निर्माणाधीन घर का मुआयना करने पहुंची आलिया भट्ट, कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई स्पॉट

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की कुछ फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल आलिया अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर से मिलने उनके घर की कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंची थी। दोनो की फोटोज और वीडियो को कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से शेयर किया गया है।;

Update: 2021-08-04 11:10 GMT

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर के खबरों में बनी रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल आलिया अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) से मिलने उनके घर की कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंची थी। दोनो की फोटोज और वीडियो को कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से शेयर किया गया है।

जर्नलिस्ट की फोटोज और वीडियो में आलिया को नीतू मिलते हुए देखा जा सकता है। आलिया ने नीतू को गले लगाया इस दौरान 'गली बॉय' (Gully Boy) एक्ट्रेस हाथ में कॉफी फ्लास्क लिए नजर आ रहीं थी। आलिया ने सफेद फ्लोरल कुर्ता, ग्रे लेगिंग और पीवीसी हील्स पहनी थी जबकि नीतू ने सिंपल ब्लू टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने हुए दिखायी दी थी। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि आलिया साइट पर जो कुछ हो रहा था उसमें काफी दिलचस्पी ले रही थी। उनके बन रहे इस नए घर का नाम कृष्णराज (Krishnaraj) है।

बता दें कि आलिया रणबीर कपूर को पिछले तीन सालो से डेट कर रही है। दोनो को एक साथ वेकेशन पर कई बार आते- जाते स्पॉट किया जाता है। साल की शुरुआत में आलिया और रणबीर छुट्टियां बिताने मालदीव गए थे। इसके अलावा दोनो को एक- दूसरे के घरों में फैमिली फंक्शंस में दैखा जाता है। कुछ दिनों पहले नीतू सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी आलिया उनके घर पर नजर आयी थी।

Tags:    

Similar News