अनिल कपूर के घर मचेगी धूम, सोनम की बहन रिया कर रहीं अपने बॉयफ्रेंड संग शादी
बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर के घर आज एक बार फिर खुशियां धूम मचाने वाली हैं। सोनम के बाद अब अनिल की दूसरी बेटी रिया भी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। रिया अपने लौंगटाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ आज शादी करने वाली हैं;
बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) के घर आज एक बार फिर खुशियां धूम मचाने वाली हैं। सोनम (Sonam Kapoor) के बाद अब अनिल की दूसरी बेटी रिया (Rhea Kapoor) भी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। रिया अपने लौंगटाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ आज शादी करने वाली हैं। रिया की शादी से पहले की रसमें शुरू हो चुंकी हैं और आज वह अपने जुहू स्थित बंगले पर अपने प्यार करण के साथ सात फेरे ले लेंगी।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस शादी में केवल कुछ खास चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। कुछ क्लोज फ्रेंड्स और सगे- संबंधियों के बीच ये शादी संपन्न होगी। खबरों की मानें तो रिया और करण पहले कोर्ट मैरिज करेंगे इसके बाद ही फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में इस शादी की पार्टी होगी। शुक्रवार को अनिल के घर प्री वेडिंग पार्टी थ्रो की गयी थी जिसमें करण भी शामिल हुए थे। आपको बता दें कि रिया और करण काफी लंबे समय से एक- दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और आज फाइनली दोनो हमेशा के लिए एक- दूसरे के हो जाएंगे।
करण और रिया पिछले करीबन 13 सालों से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। जहां रिया कपूर एक फिल्म प्रोड्यूसर है वहीं करण बूलानी फिल्म इंडस्ट्री में एक डायरेक्टर के रूप में जानें जाते हैं। सुनने में आया था कि करण और रिया साल 2010 में आई फिल्म 'आयशा' (Aisha) में साथ काम कर रहे थे और वहीं से उनका प्यार परवान चढ़ने लगा। करण ने फिल्म 'आयशा' और 'वेक अप सिड' (Wake Up Sid) जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। इसके आलावा करण 500 से ज्यादा कमर्शियल प्रोड्यूस कर चुके हैं। करण नेटफ्लिक्स (Netflix) के लिए 'सेलेक्शन डे' (Selection Day) के पहले सीजन के निर्माता और निर्देशक भी हैं।