जानिए, दिल्ली के सरोजनी नगर में अनुष्का शर्मा की इस Black प्रिंटिड ड्रेस की क्या हैं कीमत ?

क्या आप जानते है कि अनुष्का की इस ब्लैक ड्रेस की कीमत दिल्ली के सरोजनी नगर मार्किट में कितनी होगी.... सरोजनी नगर मार्किट बेहद सस्ती मार्किट है। यहां से शॉपिंग कर आप बॉलीवुड सेलेब्स का लुक पा सकते है।;

Update: 2021-01-02 05:14 GMT

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले है। खबरों की मानें तो अनुष्का की डिलीवरी जनवरी में ही होने वाली है। डिलीवरी से पहले अनुष्का शर्मा काफी एन्जॉय कर रही है। नए साल का जश्न भी अनुष्का शर्मा ने जमकर मनाया। अनुष्का शर्मा अपने पति और भारतीय टीम के कैप्टन विराट कोहली के साथ एक पार्टी में गई। इस पार्टी में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक भी नजर आए। पार्टी की फोटोज जमकर वायरल हो रही है।

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ साल 2021 के वेलकम की फोटोज शेयर की। एक फोटो में दोनों हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक और कुछ दोस्तों के साथ डिनर करते नजर आ रहे है। वहीं दूसरे फोटो में विराट और अनुष्का साथ में पोज बनाते हुए दिखाई दे रहे है। इन फोटोज को शेयर करते हुए विराट ने लिखा- 'जिन दोस्तों का टेस्ट नेगेटिव आता है वो पॉजिटिव समय साथ बिताते है, सुरक्षित माहौल में दोस्तों के साथ समय बिताने जैसा कुछ भी नहीं है.. ये साल उल्लास, हर्ष, आशा और स्वास्थ्य से भरपूर रहें.. सुरक्षित रहें 2021 की बधाई।'

Full View

लुक की बात करें, तो विराट कोहली ने ऑल ब्लैक वाला लुक कैरी किया तो वहीं अनुष्का शर्मा ने भी प्रिंटिड ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनीं। इस ड्रेस के साथ अनुष्का शर्मा ने ब्लैक फ्लैट सैंडल कैरी की। अनुष्का का ये लुक काफी वायरल हो रहा है। लेकिन क्या आप जानते है कि अनुष्का की इस ब्लैक ड्रेस की कीमत दिल्ली के सरोजनी नगर मार्किट में कितनी होगी.... सरोजनी नगर मार्किट बेहद सस्ती मार्किट है। यहां से शॉपिंग कर आप बॉलीवुड सेलेब्स का लुक पा सकते है। अनुष्का की इस ड्रेस की कीमत सिर्फ 200 रुपए है। रह गए ना हैरान.. चूंकि अभी विंटर सीजन है, इसलिए शॉर्ट ड्रेसेस पर भारी डिस्काउंट चल रहा है।   

Tags:    

Similar News