विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को बताया 'Dear Comrade', कहा- 'अगर तुम जिंदगी में नहीं होती तो...'
Anushka Sharma Virat Kohli: एक इंटरव्यू में क्रिकेटर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को अपनी लाइफ का 'comrade' बताया है। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ की और कहा कि वो उन्हें बहुत अच्छी तरह समझती है।;
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली की जोड़ी लोगों की फेवरेट जोड़ियों में से एक है। दोनों के बीच प्यार की बेहद गहराई है। एक इंटरव्यू में क्रिकेटर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को अपनी लाइफ का 'comrade' बताया है। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ की और कहा कि वो उन्हें बहुत अच्छी तरह समझती है। अगर वो उनकी जिंदगी में नहीं होती, तो शायद वो आज जहां पर है, वो वहां नहीं होते।'
दोनों की मुलाकात साल 2013 में हुई थी। ये मुलाकात एक शैंपू के ऐड के सिलसिले में हुई। इस दौरान विराट को अनुष्का के बाल काफी पसंद आए और उन्होंने बालों की तारीफ अनुष्का से भी की। इस तरह दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में मिलने भी लगे। मिलने का दौर जब बढ़ा तो दोनों मीडिया के नजरों में भी आने लगे और फिर डेटिंग की चर्चाएं भी होने लगी। साल 2014 में विराट ने हैदराबाद में हुए ओडीआई मैच के दौरान हाफ सेंचुरी मारी थी।
सेंचुरी मारने के बाद ही विराट ने बैट के जरिए अनुष्का को फ्लाइंग किस दी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। यही नहीं, इसी साल विराट अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने उदयपुर पहुंचे थे, जहां अनुष्का अपनी फिल्म 'वेलवेट' की शूटिंग कर रही थीं। दोनों के रिश्तों की आलोचनाओं तब होने लगी, जब विराट कोहली मैच में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। साल 2015 के आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल सिडनी में हुआ।
जहां अनुष्का मैच देखने पहुंची थीं और इस मैच में विराट जल्दी आउट हो गए थे। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी कुछ ऐसा ही हुआ। विराट कोहली जल्दी आउट हो गए। इसकी वजह लोगों ने अनुष्का को ठहराया। लगातार हो रही आलोचनाओं के चलते अनुष्का ने विराट से दूरियां बना ली और इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया। जिसके बाद विराट कोहली ने इंस्टग्राम पर हार्टब्रोकन वाला पोस्ट शेयर किया। लेकिन बाद में इसे डिलीट भी कर दिया।
दोनों के ब्रेकअप की खबरें चल ही रही थी, कि इस बीच दिसंबर 2016 में क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी की एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें अनुष्का शर्मा और विराट एक साथ डांस करते नजर आए। इसके बाद 11 दिसंबर 2017 में दोनों ने फाइनली शादी कर ली। उन्होंने ये शादी गुपचुप तरीके से इटली के लेक कोमो में की। शादी में दोनों की फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। बाद में दोनों ने अपनी शादी की खबर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी।