अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह का गाना 'Jee Ni Karda' सोशल मीडिया पर छाया, रिलीज होते ही मिले लाखो व्यूज़, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की नई फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन'(Sardar Ka Grandson) ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स'(Netflix) पर...;

Update: 2021-04-25 11:34 GMT

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की नई फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' (Sardar Ka Grandson) ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' (Netflix) पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। आज यूट्यूब (YouTube) पर इस फिल्म का दूसरा गाना जी नि करदा रिलीज हुआ है। इस पंजाबी स्टाइल गाने में अर्जुन और रकुलप्रीत सिंह एक बारात में ठुमके लगाते दिख रहे हैं।

इस गाने को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया है। गाने को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा है-थोड़ा सा ड्रामा और ढेर सारी मस्ती। आप सभी को इस गाने पर भांगड़ा कराने के लिए आ गए हैं। जी नहीं करदा रिलीज हो गया है। अर्जुन के इस पोस्ट पर उनके कई फैंस ने कमेंट करके गाने को शानदार बताया है।

Full View

यह धांसू पार्टी सॉन्ग रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर छाया हुआ है। गाने में रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ढ़ोल के बीच अपने दिल की बात करते नजर आ रहे हैं। गाने में धूम धड़ाके से हो रही पंजाबी शादी का सेट नजर आ रहा है। गाने में अर्जुन और रकुलप्रीत एक शादी के लिए तैयार हो रहे हैं। आगे इस गाने में एक बच्चा है जो अर्जुन को कुछ पंजाबी स्टैपस सिखाता है जिसके बाद अर्जुन धमाकेदार डांस करने लगते है। गाने में रकुलप्रीत और अर्जुन का ताल-मेल कमाल का लग रहा है। जी नहीं करदा गाने को जस मानक, मानक-ई और निकिती गांधी ने गाया है। वहीं गाने का म्यूजिक तनिष्क भागची ने रिक्रिएट किया है। इस गाने को कुछ ही घंटो में  7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

फिल्म सरदार का ग्रैंडसन की बात करें तो इसमें अर्जुन और रकुल के अलावा नीना गुप्ता, जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी, सोनी राजदान, कुमुद मिश्रा और दिव्या सेठ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 18 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। अर्जुन कपूर इस फिल्म से डिजिटल डेब्यु करने जा रहें हैं।

Tags:    

Similar News