आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग पुरानी यादों को किया ताज़ा, किस करते हुए इस जोड़ी की फोटो वायरल

हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से निरहुआ के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में आम्रपाली निरहुआ को गाल पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आम्रपाली ने एक कैप्शन भी दिया है।;

Update: 2021-06-15 05:28 GMT

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua) यानी कि दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लोग खासा पसंद करते हैं। यहां तक कि दोनो के अफेयर की अफवाहें भी अक्सर उड़ती रहती हैं। दोनो की जोड़ी है भी कमाल। दोनो ने साथ मिलकर भोजपुरी सिनेमा को कई हिट दिए हैं। हाल फिलहाल में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को किस करते हुए अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से निरहुआ के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में आम्रपाली निरहुआ को गाल पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आम्रपाली ने एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में आम्रपाली ने लिखा है, 'निरहुआ रिक्शावाला 2 की यादें'। उनकी इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहें और साथ ही साथ कॉमेंट सेक्शन में जोरदार रिएक्शन भी दे रहें है। सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे अपने फैंस के लिए अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करती ही रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी करियर की शुरुआत साल 2014 में 'निरहुआ रिक्शावाला 2' से की थी। उनकी पहली ही फिल्म उनके करियर की जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इसके बाद आम्रपाली ने कई हिट फिल्में जैसे 'निरहुआ चलल ससुराल-2', 'निरहुआ चलल लंदन', 'निरहुआ हिन्दुस्तानी', 'निरहुआ हिन्दुस्तानी-2', 'निरहुआ हिन्दुस्तानी-3' अपने पहले सुपरस्टार निरहुआ के साथ की हैं। दर्शक इस जोड़ी को अपना भरपूर प्यार देतें हैं। वैसे आम्रपाली दुबे गोरखपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। लेकिन उनकी पढ़ाई लिखाई मुंबई में हुई है।

Tags:    

Similar News