आम्रपाली दुबे ने परदेसिया को दिया अपना दिल, येलो साड़ी में एक्ट्रेस ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, देखें वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फोटोज या वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंंस को एंटरटेन किया हैं।;

Update: 2021-05-28 05:39 GMT

भोजपुरी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस को अक्सर एंटरटेन करती ही रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आम्रपाली अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलो पर राज करती है। आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी फैंस के बीच सुपरहिट हैं। आम्रपाली और निरहुआ (Nirahua) साथ मिलकर अपनी मस्ती की बहुत सी वीडियो से अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते रहते है। एक बार फिर से आम्रपाली ने निरहुआ के साथ अपना एक वीडियों शेयर किया हैं।

आम्रपाली और निरहुआ का ये जबरदस्त वीडियो उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में आम्रपाली खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने 'परदेसिया' (Pardesiya) पर निरहुआ के साथ डांस करती दिखायी दे रहीं हैं। इस वीडियों में आम्रपाली येलो कलर की साड़ी में कमाल लग रही हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली ने एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में एक्ट्रेस लिखती है, 'आप लोग भी बताइए आपने किसको दिल दिया?' आम्रपाली की इस कैप्शन पर एक भोजपुरी सेलेब्रिटी यामिनी सिंह  ने कॉमेंट करते हुए लिखा- 'आए हाय! आग लगा दी', इसके साथ ही फायर और हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया हैं। इसके अलावा उनके कई फैंस ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट किया हैं।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 'निरहुआ रिक्शावाला' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वह निरहुआ के साथ कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। अक्सर दोनों के अफेयर की खबरें आती रहती हैं। लेकिन दोनो एक- दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते हैं।

Tags:    

Similar News