Bhojpuri Christmas Songs: क्रिसमस डे के मौके पर वायरल हुए ये भोजपुरी गाने, चौथे नंबर वाला सांग आपका भी है फेवरेट
Bhojpuri Christmas Songs: क्रिसमस डे के मौके पर सोशल मीडिया पर टॉप 5 भोजपुरी गाने जमकर वायरल हो रहे है। इनमें से चौथे नंबर का भोजपुरी सांग आप सब का फेवरेट है।;
क्रिसमस (CHRISTMAS 2019) की तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी है। ये ईसाई धर्म के लोगों के लिए सबसे बड़ा फेस्टिवल होता है, इस त्योहार को पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन घर को सजाया जाता है और क्रिसमस ट्रि को घर पर रखा जाता है। कई लोग को क्रिसमस पार्टी (christmas party) के जरिए भी इस त्योहार को सेलीब्रेट करते है। सॉन्ग्स के बिना क्रिसमस मानो अधूरा सा हो.. अगर आप भोजपुरी गानों के शौकीन है और क्रिसमस पार्टी में धूम मचाना चाहते है तो ये हम आपको भोजपुरी में कई ऐसे गाने बताएंगे, जिन्हें सुनकर आप इस फेस्टिवल का मजा ले सकेंगे।
क्रिसमस के मौके पर सबसे ज्यादा वायरल 'आईल क्रिसमस के दिनवा हो प्यारा' (Aail Christmas Ke Dinawa) भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को अब तक 25 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है। गाना बेहद शानदार है।
भोजपुरी गाना 'यीशु जनम लिहले बैतलहम नगर' (Yeshu Janam lihahe Bethlehem Nagar) भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.. गाना बेहद जबरदस्त है। गाने को 16 दिसंबर को ही शेयर किया गया है। जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ये गाना भी कुछ कम नहीं है। इस भोजपुरी गाने का नाम है- 'मना ल यीशु के जन्मदिन' (Manala Yeshu ke janamdin) भी सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। इस गाने को 5 दिसंबर को शेयर किया गया था, कुछ ही देर में गाने को हजारों व्यूज मिलने शुरू हो गए।
last but not the least... ये भोजपुरी गाना... इस भोजपुरी गाने ने सबके दिलों में जगह बना ली है... ये गाना हर क्रिसमस पर सबके जुबां पर रहता है। जिंगल बैल्स के क्रिसमस सांग को भोजपुरी में डब किया गया है। गाना बेहद लोकप्रिय है।
इस गाने ने तो मानो सोशल मीडिया पर कब्जा जमा दिया हो... गाने का नाम है 'मैरी क्रिसमस आई लव यू' (Marry Christmas Song).... इस गाने को हिमेश रेशमिया के गाने 'तेरी मेरी कहानी' के तर्ज पर गाया गया है। इस गाने को खुशबु तिवारी ने गाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App