Bhojpuri Gana: अंजना सिंह ने दिनेश लाल यादव को पिलाई हॉट चाय, गाने में दोनो की जोड़ी ने ढ़ायी कयामत, देखिए वीडियो
भोजपुरी गाना पिला ताजा चाई यूट्यूब पर छाया हुआ है। गाने में दिनेश लाल यादव और अंजना सिंह की कैमेस्ट्री एकदम कमाल की है;
बात जब गानो की हो रही हो तब भोजपुरी(Bhojpuri) इंडस्ट्री बॉलीवुड से किसी भी तरह पीछे नहीं हैं। भो़जपुरी गाना चाहे नया हो या पुराना लोगो के बीच छाया ही रहता है। ऐसा ही एक गाना इस समय ट्रेंड कर रहा है। गाने के बोल कुछ इस प्रकार से हैं 'ओठ सटाके चुसकी लेल, गजब भेटाई माजाजी।' इस गाने में दिनेश लाल यादव(Dinesh LaL Yadav) और अंजना सिंह (Anjana Singh) की बोल्ड केमेस्ट्री कमाल की है। दोनो की जोड़ी ने इस गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया है। दोनो की जोड़ी गाना देखने वालों के होश उड़ा देती है। गाने की शुरूआत होती है बर्तन में खौल रही चाय से जिसे अंजना सिंह बहुत ही प्यार से बना रही है वहीं दूसरी ओर दिनेश लाल यादव बड़े ही आराम से बिस्तर पर पड़े हुए हैं। गाने मे जहां अंजना सिंह ने व्हाइट शर्ट और शॉर्ट पहनी हुई हैं। अंजना शॉर्ट और शर्ट में काफी सेक्सी और बोल्ड नज़र आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर दिनेश ने पिंक कुर्ता और लुंगी डाली हुई है। गाने में आपको अंजना सिंह और दिनेश लाल यादव का बिंदास डांस देखने को मिलेगा।
ओठ सटाके चुसकी लेल, गजब भेटाई माजाजी गाने की बात करें तो यह गाना दिनेश लाल यादव और अंजना सिंह की फिल्म 'हथकड़ी' से है। 'हथकड़ी' फिल्म में दिनेश और अंजना के अलावा खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav), बाल गोविंद (Bal Govind) और अवधेश मिश्रा (Awdhesh Mishra) भी हैं। इस गाने को खुद दिनेश लाल यादव और इंदु सोनाली (indu sonali) ने गाया है। इस सॉन्ग को वेव म्यूजिक को जून 2015 में लॉन्च किया गया था जिसे अब तक 1,757,026 व्यूज़ मिल चुकें हैं।