Bhojpuri Gana: बोल्डनेस की सारी हदें पार करता है अंतरा सिंह प्रियंका का ये गाना, 19 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज
इन दिनों भोजपुरी गाने काफी पॉपुलर हो रहे हैं। ऐसा ही एक गाना है 'निचे वाला महंगा रेट बा'। अंतरा सिंह प्रियंका के इस गाने ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दिया है। गाने के लिरिक्स काफी जबरदस्त हैं, जिसे सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं।;
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री किसी भी मामले में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सभी शाखाओं से कम नहीं है। चाहें वो गाने हो या फिर फिल्में भोजपुरी सिनेमा जगत हर तरह से आगे है। इनकी फिल्में और गानें बोल्डनेस से भरे होते हैं। ऐसा ही एक गाना है 'निचे वाला महंगा रेट बा' (niche wala mahanga ret ba)। अंतरा सिंह प्रियंका (Antara Singh Priyanka) के इस गाने ने अश्लीलता की हदें पार की हुई हैं। गाने के लिरिक्स काफी जबरदस्त हैं, जिसे सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। यहां देखिए ये मजेदार गाना...
इस गाने में एक्टर और एक्ट्रेस के बीच तगड़ा रोमांस देखा जा सकता है। इस सॉन्ग वीडियों में एक्ट्रेस का डांस काफी कातिलाना है। इस गाने को गोलू गोल्ड (Golu Gold) और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। इस गाने को प्रभु बिशन पुरी (Prabhu Bishanpuri) ने लिखा है। वहीं गाने के म्यूजिक डायरेक्टर एडीआर आनंद (ADR Anand) है। इसे बीते साल दिसंबर की 12 तारीख को रिलीज किया गया था। ये गाना म्यूजिक एल्बम 'लगन में ऑफर चलाता' (Lagan Mein Offer Chalata) से लिया गया है। इस गाने को यूट्यूब पर 19,591,182 बार देखा गया है।
आपको बता दें कि अंतरा सिंह प्रियंका का जन्म बिहार के एक छोटे से गांव सीतामढ़ी में हुआ था। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2014 में 'सुर संग्राम' (Sur Sangram) के साथ की थी। अंतरा को फेम भोजपुरी के फेमस गाने 'छलकता हमरो जवानी ये राजा' (Chalakta Humro Jawani Ye Raja) से मिला था। इस गाने में सिंगर ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का साथ दिया था। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं। अंतरा ने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और रितेश पांडे सहित लगभग सभी भोजपुरी सुपरस्टार गायकों के साथ एक महिला प्लेबैक सिंगर के रूप में काम किया है। वह अब तक भोजपुरी फिल्मों में 100 से ज्यादा एलबम और गाने गा चुकी हैं।