Bhojpuri Gana: अयोध्या का फैसला आते ही यूट्यूब ट्रेंड में छाए ये भोजपुरी गाने, हो रहे जबरदस्त वायरल

Bhojpuri Gana: राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोग खुशियां मना रहे है। इस मौके पर अयोध्या से जुड़े टॉप 5 भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इन भोजपुरी गानों में भजन भी शामिल हैं।;

Update: 2019-11-09 08:33 GMT

Bhojpuri Gana: अयोध्या विवाद मामले (Ayodhya Verdict) पर सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच फैसला सुनाया। फैसले में कहा कि विवादित जमीन पर रामजन्मभूमि न्यास का हक है जबकि मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही 5 एकड़ जमीन दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्रेंद और राज्य सरकार अयोध्या में मस्जिद बनाने के लिए जमीन दें। मामले पर फैसला आते ही अयोध्या पर बने 'भोजपुरी गाने' (Bhojpuri Songs) इंटरनेट पर वायरल होने लगे है। इन गानों में भक्ती के गाने भी शामिल है।

सुपरहिट राम भजन | चलो अयोध्या धाम चलो | Kuldeep Sharma.NEW RAM BHAJAN SONG

Full View

कुलदीप शर्मा (Kuldeep Sharma) का ये गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। गाने का नाम है- 'चलो अयोध्या धाम चलो' (Chalo Ayodhya Dhaam Chalo)... गाना बेहद शानदार है। गाने के शुरुआत में कुलदीप शर्मा की शायरी बोलते है- 'इरादे नेक बनते है, बनकर टूट जाते है, बड़े किस्मत वाले होते है वो लोग जो अयोध्या धाम आते है'... इस गाने को कुलदीप शर्मा (Kuldeep Sharma) ने गाया है और इसमें उनका साथ उमेश यादव ( Umesh Yadav) ने दिया है। वहीं गाने में म्यूजिक बब्बन विष्णु (Baban Vishnu) ने दिया है। इस गाने को 'संजीवनी' ( Sanjivani) के बैनर तले तैयार किया गया है।

अयोध्या नगरिया घुमा दी | Superhit भोजपुरी लोकगीत 2019 | शुभम दूबे 

Full View

ये भोजपुरी गाना (Ayodhya Gana) बेहद जबरदस्त है। इसे सुन आप भी झूम उठेंगे। इस भोजपुरी गाने का नाम है 'अयोध्या नगरिया घुमा दी' ( Ayodhya Nagariya Ghuma Di)... गाना सुपरहिट है। इस गाने तो शुभम दुबे ( Shubham Dubey) ने गाया है। इसमें उनका साथ बाबू राम गौतम (Babu Ram Gautam) ने दिया है जबकि गाने में ताबड़तोड़ म्यूजिक रागाअमान और रईस अहमद (Raagamaan Rais Ahmad) की जोड़ी ने दिया है। इस गाने को अनिल मिश्रा (Anil Mishra) के तैयार किया है। ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Bhojpuri Latest Song 2019 / लौंडे अयोध्या शहर के / Launde Ayodhya Sahar Ke / Ankit Pandey

Full View

ये गाना भी अयोध्या से जुड़ा हुआ है, लेकिन गाना भजन और भक्ती का नहीं है। इस भोजपुरी गाने का नाम है 'लौंडे अयोध्या शहर के' (Launde Ayodhya Sahar Ke).... गाना बेहद शानदार है.. गाने में अंकित पांडे ( Ankit Pandey) ने आवाज दी है। इस गाने के बोल रजनीश प्रेमी (Rajneesh Premi) ने लिखे है। इस गाने में खास भूमिका अजय विजय (Ajay Vijay) ने की है। गाने का म्यूजिक भी बेहद जबरदस्त है। गाने में म्यूजिक 'छोटे' ने दिया है। गाने पर लेबल 'ऑल इन वन म्यूजिक' (ALL IN ONE Music) का है। ये गाना लोगों के जुबां पर चढ़ चुका है.. लोग इस गाने को खूब गुनगुना रहे है।

Ayodhya Dham Aayi Ram Ji Tere Liye I Bhojpuri Ayodhya Song / Bhojpuri Ram Ji Ke Bhajan

Full View

संदीप कपूर (Sandeep Kapoor) का इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। अयोध्या के ऊपर बना ये गाना सलमान खान की फिल्म 'दबंग' का गाना 'मुन्नी बदनाम हुई' के धुन पर राम जी का भजन बनाया है... गाने का नाम है- 'अयोध्या धाम आए राम जी तेरे लिए' (Ayodhya Dham Aayi Ram Ji Tere Liye).. वीडियो में तन्नू दिखाई दे रही है। गाने बेहद शानदार है.. वीडियो में बीच बीच में श्रद्धालुओं की कॉमन विजुअल लिए गए है। इसके साथ गाने में नाट्यरुपातरण के विजुअल भी दिखाया गया। गाने में एंडिटिंग का काम अच्छे से किया गया है। आप भी जरुर सुने ये गाना...

अयोध्या के होली । Ayodhya Ke Holi । भक्त्ति होली भजन 2019 । Bhojpuri Holi Sing 2019

Full View

अयोध्या पर बना ये गाना भजन की तरह है। गाना ब्रिजेश बाबू ( Brijesh Babu) का है। ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने का नाम है- 'अयोध्या में मन्नत बाटें होली' (Ayodhya Me Manat Bate Holi)... इस वीडियो में गाने के जरिए भगवान राम की होली खेलने के पलों को बताया जा रहा है। गाने में आवाज ब्रिजेश बाबू ने दी है। गाना बेहद खूबसूरत है। गाने सुनने के बाद आप भगवान राम की भक्ती में लीन हो जाएंगें। ये गाना 'अयोध्या में होली' (Ayodhya Ke Holi) एल्बम का गाना है। इस गाने पर 'उजाला एंटरटेनमेंट' (Ujala Entertainment) का लेबल है।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News