Bhojpuri Gana: भोजपुरी गाना 'जब सरकल' में काजल राघवानी का दिखा दिलकश अंदाज, देख खेसारी लाल हुए दिवाने
Bhojpuri Gana: भोजपुरी गाना 'जब सरकल' सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गाने में काजल राघवानी का दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है।;
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को यूट्यूब का बादशाह कहा जाता है। उनकी भोजपुरी फिल्में तो सुपरहिट होती ही है, साथ ही भोजपुरी गाने भी सोशल मीडिया के साथ-साथ लोगों के दिलों पर छा जाते है। उनका कोई न कोई गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचाता रहता है। खेसारी लाल की फैन फॉलोइंग बेहद जबरदस्त है। उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि इंटरनेट पर खेसारी लाल के पुराने से पुराने भोजपुरी गाने धमाल मचाते रहते है।
इन दिनों खेसारी का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा हैं। इस वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ नजर आ रहे है। लोगों को खेसारी लाल की जोड़ी काजल राघवानी के साथ काफी पसंद आती है। वायरल हो रहे भोजपुरी गाने का नाम है 'जब सरकल' (Jab Sarkal) है, इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 4 मिलियन से ज्यादा लोगो ने देखा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की केमिस्ट्री बेहद जबरदस्त दिख रही है।
ये गाना (Bhojpuri Gana) काफी रोमांटिक है। खेसारी और काजल का जबरदस्त रोमांस लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। लुक की बात करें तो काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ब्लैक कलर के सूट में नजर आ रही है। उनका ये लुक वाकई बेहद खूबसूरत है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'मुकद्दर' से लिया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। वहीं गाने के बोल अरविंद तिवारी ने लिखे है जबकि म्यूजिक देने का काम मधुकर आनंद ने किया है। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' कंटेस्टेंट भी रह चुके है।