Bhojpuri Gana: भोजपुरी जोड़ियों ने Youtube पर जमाया कब्जा, ये गाने ट्रेडिंग लिस्ट में हो रहे शुमार

'खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे', 'काजल राघवानी और दिनेश लाल यादव' की जोड़ियां आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहती है। दोनों के गानों ने यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है।;

Update: 2020-10-10 11:42 GMT

भोजपुरी सिनेमा का क्रेज लोगों के बीच जमकर देखने को मिल रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई स्टार्स की जोड़ियां लोगों ने तय कर दी है। जब भी ये जोड़ियों पर्दे पर नजर आती है, तो फिल्म और गाने सुपरहिट साबित हो जाते है। ये जोड़िया है 'खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे', 'काजल राघवानी और दिनेश लाल यादव' की। दोनों ही जोड़ियां आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहती है। दोनों के गानों (Bhojpuri Gana) ने यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है।

Full View

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwan) का 'आहो एह ओरिया' भोजपुरी गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने को 2 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है। गाने में हमेशा की तरह दोनों की केमिस्ट्री बेहद हॉट नजर आ रही है। गाने के पीछे छिपी टीम की बात करें तो इस गाने को खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गया है, वहीं गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'नागदेव' से लिया गया है।

Full View

इसके अलावा, यूट्यूब पर आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) का भोजपुरी गाना भी तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की रोमांटिक केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'काशी अमरनाथ' से लिया गया है। इस गाने को मधुकर आनंद और इंदु सोनाली ने गाया है जबकि गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे है। 

Tags:    

Similar News