Bhojpuri Gana: रोमांस में निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के उड़ाए होश, वीडियो देखकर पानी पानी हो जायेंगे आप

Bhojpuri Gana: इन दिनों निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक भोजपुरी गाना काफी देखा जा रहा है। इस भोजपुरी गाने का नाम 'नशा में चढ़ल बा आंखिया' (Nisha Me Chadhal Ba Ankhiya) है।;

Update: 2021-02-15 11:38 GMT

भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। शादी-पार्टीज में भोजपुरी गाने अब अपनी जगह बनाने लगे है। भोजपुरी सिनेमा की जब भी बात होती है, तो जुबां पर नाम इंडस्ट्री के स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) जरुर आता है। निरहुआ ने अपने एक्टिंग और टैलेंट से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हुई है। उनकी जोड़ी भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) संग काफी पसंद की जाती है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक भोजपुरी गाना काफी देखा जा रहा है। इस गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस भोजपुरी गाने का नाम 'नशा में चढ़ल बा आंखिया' (Nisha Me Chadhal Ba Ankhiya) है। गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। पूरा गाना बेडरुम में शूट किया गया है। गाने में आम्रपाली दुबे नाइटी में नजर आ रही है। नाइटी में उनका हॉट लुक लोगों की नीदें उड़ा रहा है।

Full View

आपको बता दें कि 'नशा में चढ़ल बा आंखिया' गाना भोजपुरी की सुपरहिट फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' से लिया गया है। ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म को भी लोगों ने गाने की तरह जमकर प्यार दिया था। गाने में दोनों का हॉट रोमांस देख लोगों को गाना दोबारा देखने को मजबूर कर रहे है। इस गाने को 19 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। इस गाने को वेब म्यूजिक पर शेयर किया गया है। गाने को मधुकर आनंद और प्रिंयका सिंह ने गाया है, वहीं गाने में म्यूजिक देने का काम मधुकर आनंद ने किया है।

Tags:    

Similar News