Bhojpuri Gana : इस वेलेटाइन डे खेसारी के स्टाइल में करें प्रपोज, देखें 'आई लव यू रानी' भोजपुरी गाना

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी गाना 'आई लव यू रानी' पर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में वो अक्षरा सिंह को अपने स्टाइल में प्रपोज करते हुए नजर आ रहे है। गाने में अक्षया सिंह के हॉट अंदाज देखने को मिल रहे है। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।;

Update: 2019-12-12 11:22 GMT

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के मशहूर एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने गानों की वजह से काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस को हमेशा ही उनके नये गानों (Khesari Lal Yadav Songs) का इंतजार रहता है। हाल ही में खेसारी लाल बिग बॉस के सीजन 13 (Big boss-13) का हिस्सा बने थे, लेकिन यहां वो अपना जादू बिखेर ने पर कामयाब (Khesari Lal Yadav Bigg Boss 13) नहीं हो पाए और एक हफ्ते में ही उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। फिलहाल वो अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारियों में बिजी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक भोजुपुरी गाना जबरदस्त वायरल हो रहा है।

Full View

वायरल हो रहे भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) का नाम है 'आई लव यू रानी' (I love You Rani Bhojpuri Song)... ये गाना यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में खेसारी लाल अक्षरा सिंह (Akshra Singh) के साथ रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को अब तक 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खास बात ये है कि गाने को खुद खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) ने इंदु सोनाली (Indu Sonali) के साथ मिलकर गाया है। वहीं गाने के बोल जाहिद अख्तर (Zahid Akhtar) ने लिखा है। आपको बता दें कि इस वीडियो को 2015 में रिलीज किया गया था लेकिन इस गाने को लोग यू-ट्यूब पर जमकर सर्च कर रहे है।


लुक की बात करें तो गाने में अक्षरा अलग-अलग ड्रेसेस में नजर आ रही है, लेकिन उन पर नीला दुपट्टा और लाल लहंगा खूब (Akshra Singh Look) जच रहा है। इसके अलावा वो साड़ी (Akshra Singh Saree Look) में भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं खेसारी लाल भी कुछ कम नहीं लग रहे है। खेसारी लाल ने भी सफेद फ्लॉरल शर्ट पहनीं हुई है, जिसमें उनका लुक (Khesari Lal Yadav Look) शानदार आ रहा है। ये गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म 'साथिया' (Saathiya) का है। इस फिल्म को भी लोगों ने खूब पसंद किया। यहीं कारण है कि फिल्म ने पर्दे पर खूब कमाई की और सुपरहिट साबित हुई। फिल्म में खेसारी ने जमकर एक्शन सीन किए। इसके अलावा, रोमांटिक सीन तक जबरदस्त फिल्माय गए।

Full View

कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma) में खेसारी लाल ने बताया कि फिल्मों में आने से पहले वो दूध बेचा करते थे और बाद में फैमिली (Khesari Lal Yadav Family) के साथ दिल्ली आए, जहां उन्होंने लिट्टी चोखा की ठेली लगाकर जिंदगी (Khesari Lal Yadav Life) का गुजारा किया। आज खेसारी भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार्स (Bhojpuri Cinema Stars) में से एक हैं। उन्होंने अब तक कई हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो अब तक कई एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके है, लेकिन पर्दे पर उनकी जोड़ी लोगों को सबसे ज्यादा अक्षरा सिंह (Khesari Lal Yadav Akshra Singh) के साथ पसंद है। खेसारी एक्टिंग के अलावा वो सिगिंग भी करते है। उनके गानों को लोग काफी दिवाने है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News