Bhojpuri Gana: ट्रांसपेरेंट नाइटी में काजल राघवानी ने दिखाई बेशर्मी, खेसारी लाल यादव भी भूले मर्यादा

काजल राघवानी की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ लोगों को ज्यादा पसंद है। यही वजह है कि इस जोड़ी को देखने के लिए लोग उनके पुराने गाने भी सर्च करते है और वो भी यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते है।;

Update: 2020-12-04 10:41 GMT

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार काजल राघवानी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांस के जरिए लोगों को अपना दिवाना बनाए रखती है। काजल राघवानी के भोजपुरी गाने अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते है। फैंस उनके गानों को काफी पसंद करते है। काजल राघवानी की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ लोगों को ज्यादा पसंद है। यही वजह है कि इस जोड़ी को देखने के लिए लोग उनके पुराने गाने भी सर्च करते है और वो भी यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते है।

इन दिनों कालज राघवानी और खेसारी लाल यादव का एक रोमांटिक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस भोजपुरी गाने का नाम 'आहो एह ओरिया' (Aahoo Eh Oriya) है। ये गाना यूट्यूब चैनल 'एंटर10 रंगीला' पर शेयर किया गया है। इस गाने पर अब तक 5 करोड़ो से ज्यादा व्यूज आ चुके है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने के बोल काफी श्याम देहाती ने लिखे है। वहीं म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।

Full View

गाने में लुक्स की बात करें तो काजल राघवानी ने ब्लू कलर की साड़ी पहनीं हुई है। जिसमें वो काफी बोल्ड नजर आ रही है। वहीं खेसारी लाल यादव ब्लू कलर के कुर्ते और जींस में दिखाई दे रहे है। खेसारी का ये डैशिंग लुक बेहद जबरदस्त है। दोनों ही अपने शानदार डांसिंग मूव और दिलकश अंदाज से लोगों को दिवाना बना रहे है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'नागदेव' से लिया गया है। इस फिल्म को देव पांडेय ने डायरेक्ट किया वहीं प्रोड्यूसर नीलाभ तीवारी, रमेश सिंह और रामकरण गौड़ है। फिल्म में इच्छाधारी नाग की कहानी दिखाई गई है। 

Tags:    

Similar News