Bhojpuri Gana: गर्लफ्रेंड का फोन आया Busy, तो गुस्से में देने लगे गंदी गाली, वीडियो वायरल
खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम 'देख गारी मत द' है। गाना काफी मजेदार है। गाने में उनकी केमेस्ट्री सुदीक्षा झा के साथ देखने को मिल रही है।;
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई हुई है। उनके गाने अक्सर यूट्यूब पर ट्रेंड होते रहते है। नया हो या पुराना, उनके हर गाने लोग बार-बार सुनना पसंद करते है। खेसारी लाल के गाने न सिर्फ बिहार में बल्कि गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब में भी काफी सुने जाते है। इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम 'देख गारी मत द' (Dekha Gari Mat Da) है। गाना काफी मजेदार है। यूं तो लोगों को खेसारी लाल यादव की जोड़ी काजल राघवानी के साथ ज्यादा पसंद आती है। लेकिन इस गाने में उनकी केमेस्ट्री सुदीक्षा झा के साथ देखने को मिल रही है। गाने को एक पॉप स्टाइल में फिल्माया गया है। लुक्स की बात करें कि खेसारी लाल यादव मल्टी कलर्स के आउटफिट्स में नजर आ रहे है। तो वहीं सुदीक्षा भी कुछ कम खूबसूरत नहीं लग रही है।
गाने में सुदीक्षा बेहद बोल्ड लग रही है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अंतरा सिंह के साथ मिलकर गाया है। वहीं गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे है जबकि गाने में म्यूजिक देने का काम ओम झा ने दिया है। इसके अलावा, गाने को दीपेश गोयल ने डायरेक्ट किया है। गाने को 'स्पीड रिकॉर्ड भोजपुरी' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने को तकरीबन 4 करोड़ लोग देख चुके है। गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आप भी सुनिए ये सुपरहिट गाना