Bhojpuri Gana: निरहुआ के साथ मोनालिसा का हॉट अंदाज, नाइटी पहन किया जमकर रोमांस

मोनालिसा का भोजपुरी गाना 'हिल्ली पलंग के पलाई' (Hili palang ke palai) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में मोनालिसा का हॉट लुक देख आप भी उनके दिवाने हो जाओगे। वीडियो में मोनालिसा निरहुआ संग रोमांस करती हुई नजर आ रही है।;

Update: 2020-07-15 07:31 GMT

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा अपने हॉट अदाओं से लोगों को दिवाना बना देती है। काफी समय से मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा से दूरी बनाई हुई है और टीवी की दुनिया में छाई हुई है। लेकिन लोगों की जबरदस्त डिमांड है कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर से वापसी करें। फैंस उनकी फिल्में और गाने इंटरनेट पर जमकर सर्च कर रहे है। इस कड़ी में उनका एक पुराना भोजपुरी गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में उनकी कातिल अदाएं लोगों को मदहोश कर रही है।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस गाने में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी नजर रहे है। निरहुआ को रोमांस का किंग कहा जाता है। वीडियो में निरहुआ मोनालिसा (Monalisa) के साथ जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे है। गाने का नाम है 'हिली पलंग के पलाई' (Hili palang ke palai ), वीडियो में मोनालिसा का हॉट लुक देखने को मिल रहा है। वहीं डांस लोगों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। दोनों की कमेस्ट्री काफी स्ट्रांग दिखाई दे रही है। इस गाने को लोग रिपीट कर-करके देख रहे है। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 70 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।

Full View

'हिली पलंग के पलाई' गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। गाने की पीछे कई आर्टिस्ट की मेहनत है। इस गाने को कल्पना और छोटे बाबा ने अपने मधुर आवाद में गाया है। खास बात ये है कि गाने के साथ-साथ छोटे बाबा ने जबरदस्त म्यूजिक देने का काम भी किया है। गाने में म्यूजिक को सुनकर आपके पैर अपने आप थिरक उठेंगे, वहीं निरहुआ और मोनालिसा का डांस आपके दिल को छू लेगा। वीडियो में मोनालिसा का हॉट अंदाज आपको मदहोश कर देगा।             

Tags:    

Similar News