Bhojpuri Gana: पवन सिंह के बाद निरहुआ और मोनालिसा का ये भोजपुरी वीडियो हुआ वायरल, इस हॉट अंदाज में किया डांस
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film) के सुपरस्टार निरहुआ और बिग बॉस से सुर्खियों में आई मॉनालिसा का प्यार वाली बात होखे दा हॉट वीडियो गाना खूब पसंद किया जा रहा है;
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और बिग बॉस (Big Boss) से रह चुकी मोनालिसा का यह भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Songs Viral) जमकर वायरल हो रहा है। उनका यह गाना एक बार फिर से ट्रेडिंग (Trending) में आया है। जिसे लोग लॉकडाउन (Lockdown) के बीच देख रहे हैं। इस गाने में निरहुआ संग मोनालिसा अपने हुस्सन के जलवे बिखेरते दिख रही हैं। इतना ही नहीं उनका यह हॉट अवतार देख कर हर कोई हैरान है। हालांकि उनका यह गाना काफी पुराना है। जो एक बार फिर से सोशल मीडिया (Social Trending) पर ट्रेडिंग में आ गया है।
निरहुआ संग बोल्ड अवतार में दिख रही मोनालिसा
निरहुआ और मोनालिसा के इस भोजपुरी गाने के बोल (Pyar Wali Baat Hokheda) 'प्यार वाली बात होखे दा' है। इस गाने में मोनालिसा बेहद बोल्ड अवतार में दिख रही हैं। दोनों के इस गाने ने यू ट्यूब (Youtube) पर धमाल मचा दिया था। इतना ही नहीं निरहुआ और मोनालिसा कई (Bhojpuri Film and Album) भोजपुरी फिल्में और एलबम में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की जोडी को काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि मोनालिसा का यह गाना (Pyar Wali Baat Hokheda) 'प्यार वाली बात होखे दा' यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह दो साल बाद फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। जिसे अब तक 1.22 करोड़ से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने के (Monalisa Video Song) वीडियो में मोनालिसा और निरहुआ के बीच जबरदस्त हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को आलोक कुमार और कल्पना ने गाया है। जबकि म्यूजिक राजेश-रजनीश ने दिया है। यह गाना काफी पहले रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'बीवी नंबर 1' का है।
बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेस में से एक है। वह अब तक लगभग 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Film) में काम कर चुकी हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने लेटेस्ट फोटो और वीडियो पोस्ट कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बिग बॉस में शामिल होने के बाद वह अब कई टीवी सीरियल्स में मैन रोल में काम कर चुकी हैं।