Bhojpuri Gana: विदेश में रोमांस करते दिखे अक्षरा और पवन सिंह, 'लॉकर में जवानी' भोजपुरी गाना मचा रहा धूम

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी अक्षरा सिंह और पवन सिंह पर्दे पर सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाते रहते है। इन दिनों दोनों का एक गाना खूब पसंद किया जा रहा है। गाने का नाम 'लॉकर में जवानी' है, गाना बेहद शानदार है।;

Update: 2020-03-22 02:08 GMT

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के शाहरुख खान के नाम से पहचान बनाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) ने अपने वीडियो और गानों के जरिए यूट्यूब पर जमकर कोहराम मचाया हुआ है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी लोगों की काफी पसंद है। दोनों जब भी पर्दे पर सामने आते है तो धमाल मचा ही देते है। इन दिनों पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक भोजपुरी सॉन्ग जमकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है।

इस भोजपुरी गाने का नाम है- 'लॉकर में जवानी' (Locker Mein Jawani), इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह (Pawan Singh Songs) का ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को भोजपुरी फिल्म 'मां तुझे सलाम' से लिया गया है। ये गाना काफी पुराना है लेकिन लोगों के बीच इस गाने को लेकर क्रेज आज भी बरकरार है। सभी गानों की तरह इस गाने में भी पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी को खूब प्यार दिया जा रहा है। वीडियो पर ताबड़तोड़ व्यूज आ रहे हैं, अभी तक गाने को 3 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके है।

Full View

Bhojpuri Gana: अक्षरा सिंह के प्यार में दिवाने हुए पवन सिंह, करने लगे ऐसी हरकतें

इस वीडियो में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का मॉर्डन लुक में देखा जा सकता है। गाने (Bhojpuri Gana) में अक्षरा सिंह ग्रीन प्रिंटिड ड्रेस में नजर आ रही है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं पवन सिंह येलो टीशर्ट और रेड चैक शर्ट में नजर आ रहे है। इस गाने की शूटिंग लंदन में हुईं थी। इस सॉन्ग को 'यशी म्यूजिक' नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया। खास बात ये है कि इस गाने को पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने ही गाया है। वहीं बोल मनोज मतलबी ने लिखे है। इसके अलावा म्यूजिक देने का काम अविनाश झा ने किया है।  

Tags:    

Similar News